Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP का समर्थन, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग:आगरा कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन, 'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो' की तख्ती लेकर पहुंचे

    11 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच आगरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक आगरा कॉलेज के सामने हाथ में तख्ती लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है। तख्ती पर "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो" लिखा हुआ है। वहीं सड़क के डिवाइडर पर लगे पोस्टरों में "जागो आगरा, जागो आगरा" और "Stop Playing With The Life Studies" जैसे संदेश नजर आ रहे हैं। वीडियो में आगरा कॉलेज के 7 से 8 युवक भी एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दी जा रही जानकारी के अनुसार यह वीडियो 28 मई का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो को आदित्य शर्मा नामक युवक ने पोस्ट किया है और वीडियो में दिखाई देने वाला युवक भी वही है। 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अकाउंट से पोस्ट जानकारी के मुताबिक जिस सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया है, उसके 22.2 हजार फॉलोअर्स हैं। वीडियो को अब तक 5,549 से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि करीब 300 लोगों ने इसे लाइक किया है। सोशल मीडिया पर मिल रही तीखी प्रतिक्रियाएं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स "CJP जिंदाबाद" और छात्रों के समर्थन में नारे लिखते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त की है। शिक्षा से जुड़े मुद्दों के बीच चर्चा में आया वीडियो यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है, जब दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोग आगरा के इस वीडियो को भी उसी बहस और आंदोलन से जोड़कर साझा कर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों और उससे जुड़े तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल के बाहर प्रदर्शन:ADM के आदेश पर स्कूल में लगा ताला, प्रदर्शनकारी बोले नियमों को ताक पर रखकर हुई कार्रवाई
    Next Article
    सुल्तानपुर के खिलाड़ियों का बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन:असद खान मंडल ट्रायल के लिए चयनित, बॉक्सिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment