Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल के बाहर प्रदर्शन:ADM के आदेश पर स्कूल में लगा ताला, प्रदर्शनकारी बोले नियमों को ताक पर रखकर हुई कार्रवाई

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरत गंज स्थित नरही में विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल को खाली कराया गया। एडीएम पूर्वी के आदेश पर 90 साल पुराना सहायता प्राप्त विद्या मंदिर पर कार्रवाई हुई। इसके बाद विद्यालय के गेट पर बड़ी संख्या में छात्र अभिभावक शिक्षक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा समर्थन देने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व में बिना नोटिस के स्कूल पर ताला लगाने का आरोप लगाया विधिवत नोटिस न मिलने का आरोप विद्यालय के प्रबंधक संतोष रस्तोगी का आरोप है कि करीब सौ वर्ष पहले विद्यालय की भूमि शिक्षा के उद्देश्य से दान स्वरूप प्रदान की गई थी। उनका कहना है कि भूमि दाता के निधन के बाद कुछ लोग कथित रूप से फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने दावा किया कि एडीएम कोर्ट के आदेश के संबंध में विद्यालय प्रबंधन को कोई विधिवत नोटिस नहीं दिया गया और न ही उनकी आपत्तियों को सुना गया। 250 बच्चे पढ़ते है प्रबंधक के अनुसार, मामले की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से विद्यालय के हितों की रक्षा के लिए कोई प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया। इससे विद्यालय से जुड़े लोगों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। विद्यालय में मौजूदा समय में 250 बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं साथ में 6 सरकारी टीचर और 4 प्राइवेट टीचर सेवा दे रहे हैं। विद्यालय की स्थापना साल 1936 मेंहुई थी डाक्यूमेंट्स खराब करने का आरोप कार्यवाहक प्रधान अध्यापिका रश्मि ने कहा कि 4 जून को इस स्कूल में ताला लगाया गया , जबरदस्ती स्कूल का बोर्ड उतार कर दीवार पर जहां नाम लिखा था पेंट कर दिया गया । उन्होंने बताया कुछ जरूरी काम हम लोग अन्य स्टाफ के साथ मिलकर कर रहे थे। उसी समय स्थानीय पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी उनके साथ अन्य कुछ लोग और वकील आते हैं और हम लोगों को निर्देशित करते हैं कि आप जिस स्थिति में है वैसे ही उठ जाइए। हमको हटाने के बाद हमारे जो विद्यालय के तमाम डॉक्यूमेंट थे उसे एक बोरे में भरकर रख दिया। इसके बाद बारिश हुई और वह डाक्यूमेंट्स भी भीग गए। विद्यालय की अलमारी को गिरा दिया गया जिससे काफी नुकसान हुआ। नियमों को ताक पर रखकर हुई कार्रवाई रश्मि ने कहा कि स्कूल में लगभग 250 बच्चे पढ़ते हैं उनके तमाम कागजात रखे हुए थे। 90 सालों से स्कूल चल रहा है हमारे पूर्व के शिक्षक कर्मचारी उनके तमाम कागजात थे वो सब बर्बाद कर दिया गया हमारे डॉक्यूमेंट के साथ छेड़छाड़ हुई। विद्यालय अभिलेख बहुत जरूरी होता है बच्चों के जीवन से जुड़ा हुआ होता है। किराए को लेकर विवाद पहले से चल रहा था मगर इसका मतलब यह नहीं है कि हम सबको सीधे बाहर कर दिया जाएगा हमारे निदेशक को इसकी सूचना देनी चाहिए और हम लोगों को भी कोई पूर्व में नोटिस नहीं मिली। ताला लगने के बाद हम सभी लोग परेशान हैं हम अभिभावकों और बच्चों के सवालों के जवाब नहीं देपा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम केशव मौर्य: गाजीपुर एनकाउंटर की होगी जांच:दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई, सपा पर ढकोसला राजनीति का आरोप
    Next Article
    CJP का समर्थन, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग:आगरा कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन, 'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो' की तख्ती लेकर पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment