Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP पर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी बोले- ये रोहिंग्या हैं:जहां कॉकरोच होगा, वहां कालाहिट छिड़का जाएगा; ये अपने बाप से संतुष्ट नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के मशहूर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पर कहा- रातों-रात मिलियन फॉलोअर्स जुटा लेने से कोई नेता नहीं बन जाता। तफरीबाजों और राजनेताओं में बड़ा फर्क होता है। यह नई पीढ़ी को भड़काने की साजिश है। भारत में कीड़े-मकोड़ों और कॉकरोच की कोई वैल्यू नहीं है। इन्हें तो चीन में पैदा होना था, वहां के लोग इन्हें स्वाद लेकर खाते हैं। देश की जनता धर्मयुद्ध में पूरी तरह बीजेपी के साथ है। जहां कॉकरोच पाए जाते हैं, वहां कालाहिट जरूर होता है। ये वो लोग हैं जो अपने बाप से भी संतुष्ट नहीं हैं। इस सोशल मीडिया ट्रेंड से क्या युवा वोटर बहकावे में आ जाएंगे। इसका जमीन पर क्या असर होगा? क्या ये फॉलोवर 2027 के चुनाव में वोट बैंक में तब्दील होंगे। इन्ही सवालों पर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने दैनिक भास्कर से बात की। अब पढिए पूरी बातचीत… सवाल: सोशल मीडिया पर CJP के मिलियन में फॉलोअर्स हो गए हैं। आप इसे किस नजरिए से देखते हैं? जवाब: पूरा खेल नाम का होता है। अगर किसी का नाम शिव शंकर हो तो लोग सम्मान से नाम लेते हैं, लेकिन अगर किसी का नाम पप्पू हो तो लोग मजाक भी उड़ाते हैं। अब इस पार्टी का नाम ही ‘कॉकरोच’ है। कोई भी इंसान अपने घर में कॉकरोच पसंद नहीं करता। हम कभी नहीं चाहेंगे कि हमारा बच्चा कॉकरोच बने। जहां कॉकरोच होगा, वहां ‘काला हिट’ जरूर छिड़का जाएगा। जिसने भी यह पार्टी बनाई है, उसे इसे हंसी-मजाक तक ही सीमित रखना चाहिए। रातों-रात 15 मिलियन फॉलोअर्स हो जाने का मतलब यह नहीं कि कोई नेता बन गया। जोकर, चिकईबाज और तफरीबाज की अलग पहचान होती है, जबकि नेता की पहचान अलग होती है। सवाल: अब CJP समर्थक जगह- जगह विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। यह ट्रेंड जमीन पर भी दिख रहा है। जवाब: यह सब ऐसी चीजें हैं जो अचानक तेजी से उगती हैं और उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाती हैं। पहले रामलीला या किसी बड़े कार्यक्रम में हैलोजन लाइट के आसपास हजारों पतंगे मंडराने लगते थे, लेकिन अगले दिन गायब हो जाते थे। ठीक वैसे ही इसके कार्यकर्ता हैं। ये लोग देश की तरक्की या प्रधानमंत्री के समर्थन में कभी नहीं आएंगे, सिर्फ विरोध करने के लिए सामने आएंगे। दुख की बात यह है कि जिन लोगों की खुद की मां कहती हैं कि इससे अच्छा कुत्ता पैदा हो जाता, वो आज देश और सनातन धर्म का विरोध करने निकले हैं। पहले समाज में अपनी पहचान और सम्मान बना लो, फिर विरोध करो। ये वो लोग हैं जो अपने बाप से ही संतुष्ट नहीं हैं, तो देश के प्रधानमंत्री और देश की प्रगति से कैसे संतुष्ट होंगे। सवाल: जिस तेजी से इनके फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं, क्या 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में यह वोट बैंक में बदल सकता है? जवाब: कैसी बातें कर रहे हो! सोशल मीडिया पर 100-100 मिलियन फॉलोअर्स वाले लोग जब सड़क पर निकलते हैं, तो उन्हें कोई पहचानता तक नहीं। ये फॉलोअर्स सिर्फ ऊटपटांग चीजें देखने के लिए पेज फॉलो कर लेते हैं। आज आप ‘राम मंदिर’ के समर्थन में कोई पेज बनाइए, उसे 15 करोड़ तक पहुंचने में सालभर लग जाएगा। लेकिन अगर कोई विरोधी संगठन यह कह दे कि हम राम मंदिर तोड़ने जा रहे हैं, तो रातभर में उसके मिलियन फॉलोअर्स हो जाएंगे। ऐसे ऊटपटांग लोग पहले से तैयार बैठे रहते हैं। ये वही रोहिंग्या मानसिकता वाले लोग हैं, जो सिर्फ घर में झगड़ा कराना जानते हैं। इनके वोटों की कोई खास वैल्यू नहीं है। सवाल: क्या इसे सोशल मीडिया के जरिए जेन-जी (Gen-Z) को भड़काने की साजिश माना जाए? जैसे नेपाल समेत कई देशों में देखने को मिला। जवाब: हां, यह बिल्कुल सीधी साजिश है। लेकिन जो समझदार लोग हैं, वे जानते हैं कि यह सब फालतू की चीजें हैं। कुछ लोगों को लग रहा है कि उनके हाथ में कोई बड़ा हथियार आ गया है, लेकिन इससे जमीन पर कुछ हासिल होने वाला नहीं है। सवाल: इस कॉकरोच जनता पार्टी के लिए आप अपने कॉमेडी अंदाज में क्या कहना चाहेंगे? जवाब: मैं तो बस इतना कहूंगा कि देश में इस समय सफाई अभियान चल रहा है। डॉक्टर भी गर्मी और धूप से बचने और कीड़े-मकोड़ों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। अब छिपकली, कॉकरोच, झींगुर और पतंगे किसे पसंद हैं? इसलिए इस बार अगर मरना ही है, तो अगला जन्म किसी अच्छे रूप में लेना, तभी भारत के लोग अपनाएंगे। और अगर कॉकरोच बनकर ही पैदा होना है, तो चीन में पैदा हो जाओ। वहां लोग बड़े स्वाद लेकर खाएंगे, वहां तुम्हारी बहुत वैल्यू होगी। भारत में कोई पूछने वाला नहीं है। सवाल: क्या 2027 में बीजेपी के लिए यह पार्टी कोई चुनौती या फैक्टर बन सकती है? जवाब: बीजेपी को किसी फैक्टर की जरूरत नहीं है। वह लोगों के दिलों पर राज कर रही है। चाहे 2027 हो, 2029 हो या 2035 आ जाए, बीजेपी इस समय देश में ‘धर्मयुद्ध’ लड़ रही है और पूरा देश इस धर्मयुद्ध में सीधे तौर पर बीजेपी के साथ खड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:कानपुर देहात का रहने वाला था, 5 दिन पहले बहन के घर आया था
    Next Article
    10 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज ने की पदयात्रा:पुराने मार्ग पर एक किलोमीटर पैदल चले, तबीयत बिगड़ने के बाद पदयात्रा बंद थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment