Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP प्रमुख अभिजीत दिपके 6 जून को आएंगे भारत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

    10 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोमवार को ऐलान किया है कि वे 6 जून को भारत लौटेंगे। वे नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुके इस व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन की शुरुआत करने के बाद, दिपके की यह पहली भारत यात्रा होगी।सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर की अपीलउन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "नमस्कार दोस्तों, मैंने भारत वापस आने का फैसला किया है। हां, मैं अपने देश, अपने घर भारत वापस आ रहा हूं, ताकि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर सकूं।" उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग संविधान के रास्ते पर चलते हुए एक साथ आएं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाएं। इसे भी पढ़ें: दिल्लीवालों को मिली तपिश से राहत: सुबह के न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, सामान्य से नीचे पहुंचा पारापेपर लीक और परीक्षा परिणामों को लेकर घेराNEET पेपर लीक विवाद और हाल ही में आए CBSE परीक्षा परिणामों का हवाला देते हुए दिपके ने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था ने 1 करोड़ से भी ज्यादा छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि आज NEET के 22 लाख, CBSE के 17 लाख, CUET के 16 लाख और SSCGD के 40 लाख छात्रों के जीवन का इस सिस्टम ने मजाक बना दिया है। छात्र अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं और किसी न किसी को तो इसकी जिम्मेदारी लेनी ही होगी।सरकार से जवाबदेही की मांगदिपके ने देश के छात्रों और युवाओं से सरकार से जवाबदेही मांगने के संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी अगर शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तो इसका मतलब है कि देश में कोई जवाबदेही नहीं बची है। ऐसा लगता है कि सिस्टम की गलतियों की सारी सजा सिर्फ छात्रों को ही भुगतनी पड़ती है। इसे भी पढ़ें: 'छात्रों से मांगते हैं जवाब, खुद साधे हैं चुप्पी'... CBSE टेंडर विवाद पर क्यों मौन है बोर्ड? ये हैं वो 3 सुलगते सवाल जिनका जवाब अब देना ही होगा!क्या है दीपके का दिल्ली प्लान?अपनी योजना के बारे में बताते हुए दीपके ने कहा कि वे 6 जून, शनिवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से एयरपोर्ट आने की अपील की है, जहां से वे सब मिलकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे। उन्होंने साफ किया कि यह आंदोलन पूरी तरह अहिंसक और लोकतांत्रिक रहेगा, क्योंकि भारत का संविधान हमें गलत कामों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने का अधिकार देता है। Will be returning to India to demand the resignation of the Education Minister.I request the youth of India to join this peaceful protest at Jantar Mantar and exercise our constitutional right to seek accountability from the government. https://t.co/W8oZsGmgvi— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 1, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    "कृपया प्रतीक्षा करें": Annamalai का बड़ा बयान, क्या BJP से अलग होगी नई राह?
    Next Article
    दिल्लीवालों को मिली तपिश से राहत: सुबह के न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, सामान्य से नीचे पहुंचा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment