Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्लीवालों को मिली तपिश से राहत: सुबह के न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, सामान्य से नीचे पहुंचा पारा

    11 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच सोमवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई। सोमवार सुबह मौसम के बदले मिजाज के कारण दिल्लीवालों को तेज धूप और लू (Heatwave) के थपेड़ों से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी के लगभग सभी प्रमुख मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इसके अलावा, पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम, 22.8 डिग्री सेल्सियस जबकि लोधी रोड में सामान्य से 3.3 डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि रिज में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री कम है। इसी तरह अयानगर में तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में बारिश दर्ज नहीं की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक91 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्डके अनुसार, 0 से 50 के बीच के वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। आईएमडीके अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP प्रमुख अभिजीत दिपके 6 जून को आएंगे भारत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
    Next Article
    अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर ब्रेक! Israel के Lebanon अभियान से भड़का Tehran

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment