Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP समर्थन में उतरे युवाओं को घसीटकर ले गई पुलिस:गोरखपुर में NEET पेपर लीक का विरोध, 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' नारे लगे

    11 hours ago

    1

    0

    देश भर में गरमाए NEET पेपर लीक मामले के विरोध की आग अब गोरखपुर तक पहुंच गई है। शहर के चटोरी गली के पास पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पहुंचे युवाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और युवाओं के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए अपनी गाड़ी में भरकर कैंट थाने ले गई। 3 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला … दिल्ली में चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में शनिवार की दोपहर 12 बजे गोरखपुर के 8 से 10 युवा चटोरी गली के पास इकट्ठा हुए थे। हाथों में तख्तियां और पुतला लेकर पहुंचे इन युवाओं ने पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। युवा लगातार 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' और 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो' के नारे लगा रहे थे। पुतला दहन से पहले पहुंची पुलिस युवा अभी केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिससे माहौल गरमा गया। जब युवाओं ने प्रदर्शन बंद करने से मना कर दिया, तो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को जबरन पकड़ना शुरू किया और उन्हें घसीटते हुए पुलिस वैन में डाल दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कैंट थाने ले जाए गए प्रदर्शनकारी पुलिस सभी हिरासत में लिए गए युवाओं को गाड़ी में भरकर सीधे कैंट थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि शहर में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश के चलते यह कार्रवाई की गई है। वहीं, प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है और वे इसके खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में CJP के समर्थन में उतरे युवाओं को घसीटकर ले गई पुलिस; NEET पेपर लीक का विरोध
    Next Article
    राबड़ी देवी और तेजस्वी ने अपनी सुरक्षा लौटाई:सरकार के सिक्योरिटी घटाने पर नाराजगी; बंगले के बाहर डंडे लेकर खड़े हुए कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment