Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में CJP के समर्थन में उतरे युवाओं को घसीटकर ले गई पुलिस; NEET पेपर लीक का विरोध

    14 hours ago

    1

    0

    देश भर में गरमाए NEET पेपर लीक मामले के विरोध की आग अब गोरखपुर तक पहुंच गई है। शनिवार को शहर के चटोरी गली के पास पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पहुंचे युवाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और युवाओं के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए अपनी गाड़ी में भरकर कैंट थाने ले गई। पढ़िए पूरी खबर इटावा में कांस्टेबल ने सुसाइड किया, बास्केटबॉल मैदान में फंदे से लटका मिला शव इटावा में तैनात सिपाही अजीत यादव ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उनका शव पुलिस लाइन स्थित बास्केटबॉल मैदान में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही अजीत यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अजीत यादव वर्ष 2005 बैच के सिपाही थे और वह मूल रूप से कानपुर देहात के निवासी थे। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर... मुजफ्फरनगर में ट्रक ने महिला समेत 3 लोगों को कुचला, तीनों के शव के चिथड़े सड़क पर चिपके मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला समेत तीन को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। शनिवार सुबह तीनों एक ही बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिसके बाद ट्रक का पिछला हिस्सा उनके ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भयंकर था कि तीनों के शव के चिथड़े सड़क पर चिपक गए थे। इसके बाद कई वाहन उनके ऊपर से गुजर गए। शवों के अवशेष काफी दूर तक सड़क पर बिखर गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सड़क पर बिखरे शव के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला छपार थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे का है। पढ़ें पूरी खबर… IG अजय मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार, कहा- पुलिस की लचर से निर्दोष महिला 80 दिन जेल में रही गाजियाबाद के पूर्व पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेहद तल्ख टिप्पणी की है। गैंगस्टर एक्ट में चल रही पूरी कार्यवाही को ही कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि गाजियाबाद पुलिस की लचर कार्यप्रणाली और अधूरे ज्ञान का सीधा फायदा आरोपियों को मिला। अजय मिश्रा इस समय प्रयागराज रेंज के IG हैं। जमीन के एक दीवानी विवाद को 'गैंगस्टर एक्ट' को पुलिस ने साजिश की तरह बनाया। कोर्ट ने आरोपी राजेंद्र त्यागी और उनके परिवार के खिलाफ गैंगस्टर की पूरी कार्यवाही रद्द कर दी है। पुलिस की तानाशाही की कीमत एक निर्दोष महिला ललिता त्यागी (35) ने 80 दिन जेल में रहकर चुकाई। कोर्ट ने आईपीएस अजय मिश्रा को फटकार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था गाजियाबाद में पुलिस ने दूध व्यापारी ओंकार हत्याकांड में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी ने अपना नाम गौरव पुत्र विजेंद्र निवासी गनौली थाना लोनी बताया है। गौरव ने बताया कि 30 मई की सुबह मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर ओंकार की गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश को कार में डालकर ले गए और मेरठ में रोहटा के पास गंगनहर में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में गैंगस्टर उधम सिंह पर एक लाख इनाम:71 मुकदमों में वांछित की तलाश तेज मेरठ के कुख्यात अपराधी उधम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को उस पर घोषित इनामी राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी। करीब दो सप्ताह पहले ही उधम सिंह सहित सात अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार चल रहे उधम सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, साल 2011 में दर्ज एक मुकदमे में उधम सिंह जमानत पर बाहर आया था। बाद में कुछ लोगों ने शिकायत की कि उसने जमानत हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिकायतकर्ता अनवर की तहरीर पर उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत हाईकोर्ट से खारिज, 7 महीने से जेल में बंद बरेली दंगा मामले में मुख्य आरोपी और इत्तेहाद-ए-मिलत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। तौकीर रजा 26 सितंबर 2025 यानी करीब 7 महीने से जेल में बंद है। उस पर बरेली में आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को उकसाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान मौलाना के पक्ष ने दावा किया कि तौकीर रजा का दंगे से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था, जबकि पुलिस ने अदालत में वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य पेश किए। पुलिस का कहना था कि विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जिससे तनाव और हिंसा की स्थिति बनी। दंगा मामले में उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद तौकीर रजा को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी-बेटे की कब्र पर पति की लाश मिली:एक हाथ बेटे और दूसरा पत्नी की कब्र पर था, महोबा में 11 दिन में तीनों की मौत
    Next Article
    CJP समर्थन में उतरे युवाओं को घसीटकर ले गई पुलिस:गोरखपुर में NEET पेपर लीक का विरोध, 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' नारे लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment