Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM आज 300 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात:चिल्लूपार के महुआपार में आयोजित होगा कार्यक्रम; 197 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को दोपहर गोरखपुर पहुंचेंगे। पहले दिन वह चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र को 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 319 परियोजनाएं हें। महुआपार के गांधी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में 152.21 करोड़ की लागत से तैयार 122 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 143.25 कराड़ की लागत से बनने वाली 197 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहां मुख्यमंत्री जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। सीएम आजमगढ़ से गोरखपुर पहुंचेंगे। इन सभी परियोजनाओं से चिल्लूपार विधानसभा और बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में यातायात तो सुगम होगा। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने के साथ ही बाढ़ बचाव के प्रबंध भी पुख्ता होंगे। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम स्थल पर लोग पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री का इंतजार किया जा रहा है। इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण जिला प्रशासन के अनुसार लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं में 57.81 करोड़ की लागत से उरुवा-धुरियापार-शाहपुर बेलघाट मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 10.81 करोड़ की लागत से कोहरा बुजुर्ग में नवनिर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित 15 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं का विकास आदि शामिल है। इसी तरह राप्ती और सरयू किनारे बांध की मजबूती के लिए किए गए विभिन्न कार्य भी शामिल हैं। अपने प्रवास के दूसरे दिन रविवार की शाम मुख्यमंत्री, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह करीब 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली का खंभा टूटकर गिरने से महिला की मौत:बाराबंकी में आंधी में पेड़ गिरने से टूटा खंभा
    Next Article
    आज शाम को आएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव:सांसद रामजीलाल सुमन के यहां पहुंचेंगे, कल उद्यमियों-युवाओं से करेंगे संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment