Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी आगरा पहुंचे, RSS के साथ मीटिंग हुई:प्रदेश अध्यक्ष बोले-बैठक में मिलना-जुलना हुआ, मुख्यमंत्री ने यर्थाथ हॉस्पीटल का उद्घाटन किया

    6 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ चुके हैं। वे 4 घंटे शहर में रहेंगे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP की ब्रज प्रांत की होने वाली समन्वय बैठक में भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति के रोडमैप पर मंथन हो सकता है। बैठक में संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से पढ़िए... 7 मार्च को RSS की ब्रज प्रांत स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक मॉल रोड स्थित होटल अमर में होगी। इसमें RSS के ब्रज प्रांत से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंने पहुंचे हैं। इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आने वाले समय की संगठनात्मक रणनीति और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रारंभिक मंथन हो सकता है। पहले जानिये क्या है CM का प्रोग्राम CM योगी को शनिवार को आगरा में दो प्रोग्राम में शामिल होना है। पहले वे BJP-RSS की समन्वय बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसके बाद वे हाईवे स्थित यर्थाथ सुपर स्पेशिलियटी हॉस्पीटल का उद्घाटन करेंगे। ये रहेगा CM का शेड्यूल सुबह 10.10 बजे खेरिया हवाई अड्डा पहुंचेंगे सुबह 10.25 बजे फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक का समय आरक्षित दोपहर 12.50 बजे हाईवे स्थित यर्थाथ सुपर स्पेशिलियटी हॉस्पीटल के लिए रवाना दोपहर 1.10 से 1.40 बजे तक यर्थाथ हॉस्पीटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे दोपहर 1.45 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान में बनाए गए अस्थायी हैलीपेड पर पहुंचेंगे दोपहर 1.50 बजे मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन इस बैठक का एक मुख्य एजेंडा वर्ष 2027 में होने वाले UP विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करना है। संघ और भाजपा नेतृत्व प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर चर्चा कर सकता है। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में समय रहते भाजपा और RSS बूथ लेवल तक अपने संगठन को कसना चाहता है। संघ के शताब्दी वर्ष को भी ध्यान में रखते हुए व्यापक सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार होगा। माना जा रहा है कि संघ और भाजपा मिलकर ऐसे कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे, जिनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच मजबूत की जा सके। केंद्रीय हिंदी संस्थान में बना अस्थायी हैलीपेड CM योगी यर्थाथ हॉस्पीटल का उद्घाटन करने के बाद मथुरा रवाना होंगे। ऐसे में हाईवे से वापस सड़क मार्ग से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचना आसान नहीं है। यहां पहले ही काफी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में CM के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान में अस्थायी हैलीपेड बनाया गया है। यर्थाथ हॉस्पीटल का उद्घाटन करने के बाद CM खंदारी होते हुए सीधे केंद्रीय हिंदी संस्थान पहुंचेंगे और यहीं से मथुरा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे व्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
    Next Article
    'अमेरिका में तैयारी, करोड़ों की नौकरी छोड़ UPSC जॉइन करेंगे':लखनऊ के मेधावियों की कहानी, वनज पढ़ाई के दौरान ही यूथ आइकॉन बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment