Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी आज महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद:महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेर सकते हैं, लोक सभा में नहीं पास हुआ था बिल

    17 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। यहां वो एक खास कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” के नाम से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी होगी। यह सम्मेलन गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। इसका मकसद महिलाओं से सीधे संवाद करना और सरकार की महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी देना है। सीएम योगी इस कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करेंगे और बताएंगे कि केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए क्या-क्या काम किए हैं। सम्मेलन स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। पहले भी हो चुका है संवाद इससे पहले 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री गोरखपुर में “युवा संवाद” कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब महिलाओं के साथ संवाद किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री खास तौर पर “नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक” (महिला आरक्षण बिल) पर भी बात करेंगे। वह इस मुद्दे पर विपक्षी दलों—जैसे कांग्रेस और सपा—की आलोचना कर सकते हैं। हाल ही में संसद में इस बिल को लेकर विपक्ष के रुख पर सीएम योगी लगातार हमलावर रहे हैं। उन्होंने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को लेकर कई कार्यक्रमों की घोषणा की थी। विपक्ष पर निशाना मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री खुद एक पदयात्रा में शामिल हुए थे, जिसमें महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज उठाई गई। अब गोरखपुर के इस सम्मेलन में भी वे विपक्षी दलों को घेरते हुए अपने और उनकी नीतियों के बीच फर्क बताएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में पत्नी ने पति की मौत को बताया हत्या:बोली- एक्सीडेंट नहीं, पीट-पीटकर ली गई जान; SP से लगाई न्याय की गुहार
    Next Article
    चंदौली में भीषण आग से झोपड़ियां राख:गैस सिलेंडर फटे, मासूम बच्ची झुलसी; डेढ़ घंटे देरी से पहुंची दमकल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment