Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में पत्नी ने पति की मौत को बताया हत्या:बोली- एक्सीडेंट नहीं, पीट-पीटकर ली गई जान; SP से लगाई न्याय की गुहार

    18 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पति की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि सुनियोजित मारपीट के कारण हुई है। उन्होंने बुधवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा को प्रार्थना पत्र देकर मामले में धाराएं बढ़ाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फर्रुखाबाद जिले के श्योगनपुर निवासी रेखा देवी ने बताया कि उनके पति कौशलेन्द्र उर्फ कल्पेन्द्र टावर टेक्नीशियन थे। उनका गांव में जमीन बंटवारे को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। रेखा देवी का आरोप है कि 11 अप्रैल की सुबह विपक्षियों ने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता के अनुसार, उसी दिन शाम को जब कौशलेन्द्र ड्यूटी पर जा रहे थे, तब जसराजपुर स्थित बीबीएस एकेडमी के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि वहां गाली-गलौज के बाद उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कौशलेन्द्र को पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर रेफर किया गया, जहां 16 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रेखा देवी का दावा है कि अस्पताल में उनके पति ने मारपीट होने का बयान दिया था, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद, भोगांव थाने में 17 अप्रैल को दर्ज एनसीआर में हल्की धाराएं लगाई गईं। पीड़िता का आरोप है कि मामले के विवेचक इसे सड़क दुर्घटना बताने का प्रयास कर रहे हैं और उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेखा देवी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि एनसीआर को जीडी में दर्ज कर हत्या, मारपीट और वाहन क्षति जैसी गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं। उन्होंने वर्तमान विवेचक को हटाकर किसी अन्य निष्पक्ष अधिकारी से मामले की जांच कराने की भी अपील की है, ताकि उनके पति को न्याय मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के विवादित धार्मिक स्थल मंदिर-मस्जिद की सुनवाई टली:सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद 26 मई 2026 को अगली तारीख लगी
    Next Article
    CM योगी आज महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद:महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेर सकते हैं, लोक सभा में नहीं पास हुआ था बिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment