Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी आज राजकीय महिला शरणालय भवन का करेंगे लोकार्पण:गोरखपुर में 8 करोड़ रुपए की लागत से बना, 100 महिलाएं रह सकेंगी

    3 hours ago

    1

    0

    CM योगी आज गोरखपुर में राजकीय महिला शरणालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। फिर निर्माणाधीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) को भी देखेंगे। चरगांवा में कृषि विभाग के बीज गोदाम के समीप 8 करोड़ 5 लाख 42 हजार रुपए की लागत से राजकीय महिला शरणालय के भवन का निर्माण कराया गया है। इस भवन की क्षमता 100 महिलाओं के रहने की है। इसमें रहने के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी हैं। राजकीय महिला शरणालय, महिला कल्याण विभाग के अधीन संचालित एक संरक्षणात्मक एवं आवासीय संस्था है। इन शरणालयों की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य घरेलू हिंसा, जरूरतमंद, संकटपूर्ण परिस्थितियों, भटकाव अथवा अन्य सामाजिक एवं पारिवारिक कठिनाइयों से प्रभावित महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, संरक्षण एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण करने से पहले मुख्यमंत्री, किशोरों के लिए निर्माणाधीन संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करेंगे। चरगांवा में कृषि विभाग के बीज गोदाम के समीप ही राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) का निर्माण 14 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसकी क्षमता 100 किशोरों के रहने की होगी। कैंपस में ही किशोर न्याय बोर्ड के लिए अलग ब्लॉक रहेगा। इसका निर्माण फरवरी 2027 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। गोरखनाथ मंदिर में होने वाले सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री CM योगी गोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह कथा ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इसमें कथावाचक वृंदावन के मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के पढ़े-लिखे युवा किसके साथ:विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले होगा क्लियर; MLC चुनाव में दिखेगी 2027 की सियासी हवा
    Next Article
    'नौकरी के नाम पर मेरा रेप किया गया':दिव्यांग पीड़िता बोली- दिल्ली से जयपुर ले गए, पानी पिलाकर गलत काम किया; मेरे साथ 4 लड़कियां और थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment