Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'नौकरी के नाम पर मेरा रेप किया गया':दिव्यांग पीड़िता बोली- दिल्ली से जयपुर ले गए, पानी पिलाकर गलत काम किया; मेरे साथ 4 लड़कियां और थीं

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में एक 17 साल की लड़की ने दो युवकों पर आंखों के ऑपरेशन और नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है, उसे पहले दिल्ली और फिर जयपुर ले जाया गया। उसे आंखों से करीब 70 प्रतिशत दिखाई नहीं देता। वह पिछले एक महीने से सिद्धार्थनगर मुख्यालय के सनई चौराहे पर कंप्यूटर की क्लास करने जा रही थी। इसी दौरान फिरंगी रेस्टोरेंट के पास दो युवक उसके पास पहुंचे। उन्होंने उसका नाम लेकर उसकी आंखों की समस्या के बारे में बताया। लड़कों ने पीड़िता को मोबाइल और कपड़े दिलाए लड़की ने जब अपनी परेशानी बताई तो दोनों युवकों ने कहा कि वे दिव्यांग बच्चियों की मदद करते हैं। उन्होंने उसकी आंखों का ऑपरेशन कराने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। लड़की ने यह बात अपने परिवार को बताई। पिता पहले से ही बेटी की आंखों को लेकर परेशान थे, इसलिए उन्हें लगा कि कोई संस्था या लोग उसकी मदद करना चाहते हैं। लड़की के मुताबिक, 17 सितंबर को दोनों युवकों ने उसे 5 हजार रुपए, कपड़े, सैंडल और एक मोबाइल भी दिया। इससे लड़की और उसके परिवार को उन पर भरोसा हो गया। टिकट करवाया, किराए के पैसे भी दिए 18 सितंबर को लड़की के पिता उसे सनई चौराहे पर दिल्ली जाने वाली बस के पास छोड़ने पहुंचे। लड़की के मुताबिक, उस समय दोनों युवक वहां मौजूद नहीं थे। उसने पिता से कहा कि वे चले जाएं, अंकल अभी आएंगे। पिता उसे वहां छोड़कर अपने काम से चले गए। उनके जाने के बाद दोनों युवक वहां पहुंचे। उन्होंने बस कंडक्टर से बात की, लड़की का दिल्ली का टिकट कराया और किराए के पैसे दिए। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। लड़की ने बताया कि बस जब बांसी पहुंची तो चार और लड़कियां उसमें सवार हुईं। वह उन चारों को पहले से नहीं जानती थी। सभी अलग-अलग सीटों पर बैठी थीं। चारों लड़कियों में दो दिव्यांग थीं। उस समय उसे पता नहीं था कि आगे चलकर वह इन्हीं लड़कियों के साथ जयपुर जाएगी। रेस्टोरेंट में इंटरव्यू देने के लिए बुलाया गया लड़की के मुताबिक, 19 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे बस दिल्ली पहुंची। वहां वही दोनों युवक दोबारा मिले। उन्होंने पांचों लड़कियों को जयपुर जाने वाली बस में बैठाया। इसके बाद सभी जयपुर पहुंचीं। वहां पहुंचने के बाद कुछ समय तक उन्हें इधर-उधर ले जाया गया। उस दौरान उसे कोई शक नहीं हुआ। इसके बाद एक व्यक्ति ने कहा कि इंटरव्यू देने चलना है। लड़की ने उससे पूछा कि रविवार के दिन इंटरव्यू कैसे होगा। रविवार को आमतौर पर ऑफिस बंद रहते हैं। युवक बोला-जिन लोगों ने उन्हें यहां भेजा है, उन्होंने रेस्टोरेंट में इंटरव्यू होने की बात कही है। पानी पीने के बाद पीड़िता हुई बेहोश लड़की ने बताया- इसके बाद पांचों को एक जगह ले जाया गया। वहां उनसे पूछा गया कि वे क्या-क्या काम कर सकती हैं। उसने बताया कि उसे सामान्य टाइपिंग आती है, कंप्यूटर की बेसिक जानकारी है। वह अपनी स्पीड बढ़ाना चाहती है। इसके बाद उसे पानी पीने के लिए कहा। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। लड़की ने दैनिक भास्कर को बताया कि बेहोशी के दौरान उसके साथ गलत काम किया गया। बाद में उसके ऊपर पानी डाला गया, जिसके बाद उसे होश आया। आंखें खुलने पर वह उठकर बैठी। लड़की का आरोप है कि वहां मौजूद एक युवक उसे गलत तरीके से देखने लगा। छूने की कोशिश करने लगा। उसने खुद को छुड़ाया और वहां से भागने लगी। परिवार के लोग पीड़िता को गांव लेकर आए लड़की के मुताबिक, बाहर निकलते समय उसने देखा कि उसके साथ आई चारों लड़कियों को इंजेक्शन लगाए जा रहे थे। यह देखकर वह तेजी से वहां से भागी। कुछ दूर जाने के बाद वह एक व्यक्ति के पास पहुंची और उसे पूरी बात बताई। उस व्यक्ति ने कहा कि यह गलत एरिया है। वह वहां कैसे पहुंच गई। इसके बाद लड़की बस से दिल्ली वापस आई। दिल्ली में उसे एक महिला मिली। लड़की ने उसे भी पूरी आपबीती बताई। उसके मुताबिक, महिला उसे थाने के पास ले गई और पुलिस को अपनी बात बताने के लिए कहा। लड़की थाने पहुंची और उसने वहां पूरी घटना बताई। लड़की का कहना है कि उसकी बात सुनने के बाद तत्काल कोई जांच नहीं की गई। बाद में परिवार से संपर्क हुआ। उसके परिजन सिद्धार्थनगर से दिल्ली पहुंचे और उसे वापस गांव लेकर आए। चारों लड़कियों का नहीं चला पता इस पूरे मामले में अब उन चार लड़कियों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जो बांसी से बस में सवार हुई थीं और लड़की के मुताबिक उसके साथ जयपुर तक गई थीं। ये चारों लड़कियां कौन थीं, कहां की रहने वाली थीं और जयपुर पहुंचने के बाद उनके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लड़की का दावा है कि उसने चारों को इंजेक्शन लगाते देखा था। इस दावे की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन चारों लड़कियों की पहचान और उनकी सुरक्षा इस मामले में अहम जांच बिंदु है। ………………… यह खबर भी पढ़ें- प्रयागराज में TGT-PGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बैरिकेड हटाए:बोले- पुलिस मारपीट कर रही; सपा सांसद को हाथ पकड़कर रोका प्रयागराज में TGT-PGT भर्ती की पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया। शाम करीब 5:30 बजे करीब 150 अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी आज राजकीय महिला शरणालय भवन का करेंगे लोकार्पण:गोरखपुर में 8 करोड़ रुपए की लागत से बना, 100 महिलाएं रह सकेंगी
    Next Article
    टीचर निशात का सहकर्मी के साथ कपल डांस, VIDEO:हाथ पकड़कर नाची तो गुस्साया प्रेमी; लखीमपुर में 16 दिन बाद हत्या कर खुदकुशी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment