Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी आज देवरिया में 305 करोड़ की सौगात देंगे:80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सुरक्षा में 2 ASP और 10 CO

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मझौलीराज में सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों को 305 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 80 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 23 परियोजनाओं का लोकार्पण 139.47 करोड़ रुपए और 57 परियोजनाओं का शिलान्यास 165.50 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से मझौलीराज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। करीब 1 घंटे 15 मिनट के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। पांच लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाणपत्र और सहायता राशि भी वितरित करेंगे। दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे। कार्यक्रम में भाटपाररानी में 8.45 करोड़ रुपए की लागत से बने नए ब्लॉक कार्यालय भवन का लोकार्पण प्रस्तावित है। भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर ग्राम पंचायत बेलपार पंडित में बना यह भवन 19 महीने में तैयार हुआ है। पुराना भवन जर्जर होने के कारण नए कार्यालय का निर्माण कराया गया था। लोकार्पण के करीब एक सप्ताह बाद नए भवन से काम शुरू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री करीब 13 किलोमीटर लंबे सलेमपुर-लार बाईपास का भी लोकार्पण करेंगे। निर्माण में देरी के कारण यह परियोजना लंबे समय तक चर्चा में रही थी। समय पर काम पूरा नहीं होने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध भी किया था। बाईपास शुरू होने से लार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। भाटपाररानी की 43 और सलेमपुर की 37 परियोजनाएं मुख्यमंत्री 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 57 का शिलान्यास करेंगे। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र की 43 परियोजनाओं में 13 का लोकार्पण और 30 का शिलान्यास होगा। इनकी कुल लागत 116.28 करोड़ रुपए है। सलेमपुर क्षेत्र की 37 परियोजनाओं में 10 का लोकार्पण और 27 का शिलान्यास प्रस्तावित है। इनकी कुल लागत 188.69 करोड़ रुपए है। प्रमुख परियोजनाओं में नवलपुर में छोटी गंडक नदी पर 36.66 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा पुल, बिहार को जोड़ने वाली 15.86 करोड़ रुपए की सड़क और 22.37 करोड़ रुपए की सलेमपुर-बरठा-बरेजी मार्ग परियोजना शामिल है। इसके अलावा सलेमपुर-लार बाईपास के चौड़ीकरण और भागलपुर-तुर्तीपार-धरहरा-डुमरी-खरवनिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 11.22 करोड़ रुपए के कार्य भी शामिल हैं। सुरक्षा में 2 ASP और 10 CO तैनात मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। गैर जनपद से आए दो अपर पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम स्थल से लेकर गैलरी तक सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जिले के दोनों एएसपी के अलावा पांच स्थानीय और पांच गैर जनपद से आए सीओ की ड्यूटी लगाई गई है। बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर कार्यक्रम स्थल पर कैंप कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए 20 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अलग-अलग रूट से आने वाले वाहनों की अलग पार्किंग सलेमपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बीएन इंटर कॉलेज मझौलीराज के सामने पार्क कराया जाएगा। भाटपाररानी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बड़वा टोला गांव के पास पार्किंग बनाई गई है। लार-चनुकी की ओर से दीर्घेश्वरनाथ मंदिर होकर आने वाले वाहनों को सड़क के दोनों ओर खाली स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। मैरवा मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए नवका टोला के दक्षिण स्थित खाली खेतों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साढ़े तीन महीने में सीएम की तीसरी जनसभा देवरिया में करीब साढ़े तीन महीने के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह तीसरी जनसभा होगी। इससे पहले 22 मई को भीमपुर गौरा और 26 जून को बरांव में मुख्यमंत्री की जनसभा हो चुकी है। मझौलीराज के कार्यक्रम में इस बार सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं पर फोकस रहेगा। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें देखिए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पशुबाड़े की छत ढही:मलबे में दबकर युवक की मौत,10 बकरियां घायल
    Next Article
    वाराणसी में दिव्यांगों संग रक्षाबंधन मनाया:सलाहकार बोर्ड की सदस्य बोलीं- इनकी मुस्कान ही पर्व की सच्ची सार्थकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment