Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पशुबाड़े की छत ढही:मलबे में दबकर युवक की मौत,10 बकरियां घायल

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर में शुक्रवार देर रात बारिश के बीच पशुबाड़े की छत और दीवार अचानक ढह गई। हादसे में अंदर सो रहा युवक और करीब 10 बकरियां मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के इटर्रा गांव के मजरा मोहनपुर की है। युवक पशुबाड़े में सो रहा था यहां रहने वाला अमित कुमार (25) शुक्रवार रात घर के पास बने पशुबाड़े में सो रहा था। इसी दौरान अचानक छत और दीवार भरभराकर गिर गईं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पहले बकरियों और फिर अमित को मलबे से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मलबे में दबकर बकरियां भी घायल पशुबाड़े में अमित के पास करीब 10 बकरियां बंधी थीं। छत और दीवार गिरने से सभी बकरियां भी मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन कई बकरियां घायल हो गईं। अमित अविवाहित था और उसके पिता ननका प्रसाद की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पशुबाड़ा गिरने से युवक के दबने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह घाटमपुर सीएचसी पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में चलती बस में बच्ची का हुआ जन्म:रक्षाबंधन मनाने बरेली से फर्रुखाबाद जा रही थी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
    Next Article
    CM योगी आज देवरिया में 305 करोड़ की सौगात देंगे:80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सुरक्षा में 2 ASP और 10 CO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment