Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी मथुरा पहुंचे, कृष्ण जन्मस्थान में पूजा करेंगे:ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक लेंगे, गोस्वामियों को पुलिस ने नजरबंद किया

    4 hours ago

    1

    0

    CM योगी शनिवार दोपहर मथुरा पहुंचे। वह यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 8वीं बोर्ड मीटिंग करेंगे। एक घंटे तक मीटिंग के बाद सीएम अन्नपूर्णा रसोई जाएंगे। यहां से वह कृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचेंगे। जहां वह भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करेंगे। सीएम के आगमन से पहले बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण का विरोध करने वाले सेवायत गोस्वामियों के घर पर पुलिस तैनात है। सेवायत नीलम गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, राधा मिश्रा, रेनू गोस्वामी को घर में ही पुलिस ने नजरबंद कर रखा है। बांके बिहारी कॉरिडोर पर कर सकते हैं मंथन सीएम स्वयं उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं, इसलिए इस बैठक को ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह बैठक वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान परिसर में बने यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण के सभागार में हो रही है। बैठक में ब्रज क्षेत्र के विकास कामों, तीर्थ स्थलों के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही बांके बिहारी कॉरिडोर और बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर भी सीएम मंथन कर सकते हैं। अधिकारियों ने की मीटिंग सीएम वृंदावन में बनाए गए पर्यटन थाना और एक नए हॉल का फीता काटकर उद्घाटन भी कर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार देर शाम संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मथुरा-वृंदावन में सीएम के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन मुख्यमंत्री के मथुरा-वृंदावन आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर भारी और कॉमर्शियल वाहनों के साथ-साथ सामान्य वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित रास्तों पर न जाएं। प्रतिबंधित मार्ग जानिए डायवर्जन जानिए पार्किंग व्यवस्था जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के हर गांव में तैयार होगी ड्रोन दीदी:मंत्री सूर्य प्रताप बोले- किसानों के हर योजना ऑलाइन, जमाखोरी-कालाबाजारी पर सख्त नजर
    Next Article
    अमेठी में 53 सड़कों के नवीनीकरण का टेंडर अटका:निर्धारित तिथि के 10 दिन बाद भी टेक्निकल बिड नहीं खुली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment