Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM Yogi Adityanath ने Gorakhpur में PRD जवानों का भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये किया

    3 hours from now

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तंज करते हुए मंगलवार को कहा कि इन दलों के नेताओं ने प्रदेश का धन लूटकर दुबई में छिपाया था और यही वजह है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान अपनी अवैध कमाई पर मिसाइल गिरने से वे चिल्ला रहे थे। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन व ‘कैशलेस’ चिकित्सा योजना के उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ये लोग लुटवाते थे, लूटते थे, प्रदेश का पैसा विदेशों में जमा करवाते थे। अपने बाल-बच्चों के लिए, आने वाली कई पीढ़ियों के लिए, इतना पैसा इन्होंने संचित करके रखा हुआ है, इनको लगता है कोई खतरा आएगा ये भाग जाएंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने दुबई में धन छिपाया था, और अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान मिसाइल भी ठीक वहीं पर गिर रही थीं।योगी ने कहा, ‘‘‘यानी मौतें दुबई में हो रही थीं, मिसाइल वहां गिर रही थीं और चिल्लाहट इन नेताओं के घर में हो रही थी क्योंकि उनका अवैध कमाई का पैसा जा रहा था। वे मिसाइल उनकी अवैध कमाई पर भी गिर रही थीं, और लूट करने वालों के साथ ऐसे ही होता है।’’ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को परिजनों सहित प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उनके दैनिक ड्यूटी भत्ते को 500 से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के सहयोग में पीआरडी के स्वयंसेवक अपनी भूमिका समर्पण भाव से निभाते हैं, मगर इसके बावजूद 2017 के पहले तक उन्हें ड्यूटी नहीं मिलती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BPSC TRE 4 की अधिसूचना 24 घंटे में जारी करने की मांग पर पटना में धरना
    Next Article
    Jharkhand के गुमला से 5 लाख के इनामी समेत 4 Maoists गिरफ्तार, हथियार जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment