Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वार

    1 day ago

    3

    0

    केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई INDIA गठबंधन की महारैली पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष की इस रैली को 'मूर्खतापूर्ण और पहले से तय नाटक' बताया। नड्डा ने कहा कि यह रैली कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी और पार्टी के राजनीतिक पतन का कारण बनेगी। नड्डा ने आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन का मकसद लोकतंत्र को अराजकता और अव्यवस्था के हवाले करना है। उन्होंने 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।नड्डा बोले- दिल्ली में अराजकता फैलाने की साजिशसमाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, जेपी नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि रैली के जरिए दिल्ली में दंगे और अव्यवस्था फैलाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में दंगे और अराजकता फैलाने की साजिश के जरिये लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को हटाना, त्योहारों के मौसम में दिल्ली के दुकानदारों और व्यापारियों को नुकसान पहुंचाना तथा देश की छवि खराब करना भी इस रैली के अन्य उद्देश्य हैं।" नड्डा ने कहा कि रामलीला मैदान में हो रहा प्रदर्शन लोकतंत्र का सम्मान नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश है।इसे भी पढ़ें: कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराईं, Rahul Gandhi ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए आरोप1984 के सिख-विरोधी दंगों का किया जिक्रजेपी नड्डा ने 1 नवंबर की तारीख का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख-विरोधी दंगों में हजारों सिख परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा था और कई परिवार बेघर हो गए थे। उन्होंने कहा, "एक नवंबर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बदसूरत और काला दिन है। इसी दिन कांग्रेस के संरक्षण में पलने वाले गुंडों ने हमारे निर्दोष सिख भाइयों का नरसंहार किया था। हजारों और लाखों सिख परिवार रातोंरात बेघर हो गए थे।"नड्डा ने आरोप लगाया कि इसी तारीख पर रैली आयोजित करके राहुल गांधी सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है और यहां सरकार संविधान और जनता के जनादेश से चलेगी, न कि दंगों की राजनीति से।इसे भी पढ़ें: जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबाराहुल गांधी को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा?जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें 1 नवंबर के इतिहास और दिल्ली के व्यापारियों के नुकसान से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी, ध्यान से सुनिए। आप एक नवंबर के काले इतिहास को नहीं छिपा सकते। आप दिल्ली के व्यापारियों के आंसुओं का जवाब देने से बच नहीं सकते।" नड्डा ने आगे कहा, "आपकी यह रैली कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी और उसके राजनीतिक पतन का कारण बनेगी।"चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रैलीबता दें कि इंडिया गठबंधन ने कथित चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में दिल्ली में 'चलो दिल्ली' रैली आयोजित की है। गठबंधन मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनावी अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। विपक्ष की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। इसी मुद्दे को लेकर रामलीला मैदान में महारैली और मार्च का आयोजन किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab में AAP को झटका, विधायक Chetan Singh Jouramajra और Harmeet Pathanmajra ने दिया इस्तीफा
    Next Article
    Congress MP Bimol Akoijam पर हमलों से Manipur BJP में बेचैनी, दांव उलटा पड़ने की चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment