Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress ने किया 'वंदे मातरम्' का अनादर, BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने लगाया आरोप

    1 hour from now

    1

    0

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कांग्रेस पर ‘‘तुष्टीकरण की गंदी राजनीति’’ के लिए राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का अनादर करने का आरोप लगाया। नवीन ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत का पूरा संस्करण गाए जाने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की ‘‘आपत्ति’’ पार्टी की ‘‘विकृत सोच’’ को दर्शाती है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एक बार फिर यह साबित हो गया है कि आजादी के आठ दशक बाद भी कांग्रेस के लिए ‘वंदे मातरम्’ का कोई सम्मान नहीं है।नवीन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जब कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत गाया जा रहा था, तब सोनिया गांधी ने इसे रोकने का संकेत दिया। यह कोई संयोग नहीं था, बल्कि कांग्रेस की विकृत सोच की कड़वी सच्चाई थी।’’ भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि केरल की कांग्रेस सरकार ने भी अपने स्वतंत्रता दिवस समारोह से ‘वंदे मातरम्’ को पूरी तरह हटाकर ‘‘सारी हदें पार कर दीं।’’ नवीन ने कहा, ‘‘कट्टरपंथियों के सामने झुकना कांग्रेस की स्थायी नीति बन गई है। तुष्टीकरण की ओछी राजनीति के लिए उसने उन हजारों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है, जिन्होंने इसी गीत को होठों पर रखकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गायन पर आपत्ति जताई थी।कांग्रेस ने हालांकि इस आरोप से इनकार किया। कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रगीत के पूर्ण गायन को रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई थी और सोनिया गांधी केवल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी लाने के लिये कह रही थीं, क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal में कॉजपा स्वयंसेवक के पिता की हत्या, Bankura घटना में BJP पर आरोप
    Next Article
    Rajasthan Police ने 10 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले 5 आरोपियों को भीलवाड़ा से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment