Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress नेता Peerzada Mohammad Sayeed का 73 साल की उम्र में निधन, Anantnag से थे विधायक

    21 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अनंतनाग से विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह 73 वर्ष के थे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार रात जम्मू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार तड़के अनंतनाग जिले में उनके पैतृक गांव लाया गया और दमहाल स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नेता के अंतिम दर्शन और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सैकड़ों लोग एकत्र हुए।चार बार विधायक रहे सईद 2002 से 2014 तक पीडीपी-कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकारों में मंत्री भी रहे थे। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1987 में कोकरनाग निर्वाचन क्षेत्र से जीता था और 2002 तथा 2008 के चुनावों में भी इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा, लेकिन 2014 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2023 के परिसीमन में कोकरनाग सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित होने के बाद सईद ने 2024 का विधानसभा चुनाव अनंतनाग क्षेत्र से लड़ा और जीत हासिल की।सईद के निधन पर विभिन्न दलों के राजनेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और अनंतनाग से विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन से अत्यंत दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और लोगों के प्रति समर्पित सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस नेता के निधन पर ‘‘गहरा दुख’’ व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।‘एक्स’ पर जारी एक बयान के अनुसार, अब्दुल्ला ने जनसेवा में सईद के लंबे करियर तथा जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सईद को एक ‘‘बेहद सज्जन व्यक्ति’’ के रूप में याद किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पीरजादा मोहम्मद सईद साहब के निधन से बेहद दुखी हूं।एक कुशल जननेता होने के अलावा वह एक बेहद सज्जन व्यक्ति थे, जो अपनी विनम्रता, आत्मीयता और लोगों के प्रति गहरी करुणा के लिए जाने जाते थे। उनका जाना एक बड़ी क्षति है।’’ मुफ्ती ने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मकाम अता फरमाए और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delimitation पर Modi Govt लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत की साजिश रच रही है, Congress का आरोप
    Next Article
    संसद सत्र से पहले Delimitation Bill पर DMK ने रखी शर्तें, अध्ययन के बाद लेगी फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment