Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CRPF जवान की पिस्टल से बेटी को लगी गोली:कानपुर में खेलते समय हुआ हादसा, इलाज जारी

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में बुधवार शाम खेल-खेल में पिता की पिस्टल से गोली चलने पर 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी ने पिस्टल उठाकर अपनी कनपटी से लगा ली और ट्रिगर दबा दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिस्टल साफ करने के बाद पानी पीने गए थे पिता जैतीपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह सीआरपीएफ में जवान हैं और झारखंड में तैनात हैं। वह बीते दिनों छुट्टी लेकर घर आए थे। बुधवार शाम उन्होंने अपनी पिस्टल साफ करके रख दी और पानी पीने चले गए। इसी दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी अदिति उर्फ स्वीटी सिंह स्कूल से घर लौटी। वह हाईस्कूल की छात्रा है। घर में रखी पिस्टल उठाकर खेल-खेल में उसने अपनी कनपटी पर लगा ली और ट्रिगर दबा दिया। इससे गोली चल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कानपुर जिला अस्पताल किया गया रेफर गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। परिजन तत्काल किशोरी को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी सीएचसी पहुंची, लेकिन तब तक परिजन एंबुलेंस से किशोरी को कानपुर ले जा चुके थे। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया- 15 वर्षीय किशोरी के खेल-खेल में गोली चलने की सूचना मिली थी। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की:भाई ने हत्यारोपी को पकड़ा, 12 साल की उम्र में हुआ प्यार, भागकर की थी शादी
    Next Article
    कानपुर से मुंबई जा रही 25 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:नेपाल से कानपुर आता था माल, ट्रेन के जरिए होता प्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment