Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की:भाई ने हत्यारोपी को पकड़ा, 12 साल की उम्र में हुआ प्यार, भागकर की थी शादी

    15 hours ago

    1

    0

    संभल के कोट गर्वी मोहल्ले में बुधवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि पति शराब के नशे में था और मंगलवार रात से पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। बुधवार शाम घटना की जानकारी मिलने पर महिला का भाई मौके पर पहुंचा। आरोपी भागने लगा तो उसने करीब 400 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। स्कूल में साथ पढ़ते थे, घर से भागकर की थी शादी मामला संभल कोतवाली क्षेत्र के तबेला कोट गर्वी मोहल्ले का है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान राहेमीन (35) के रूप में हुई है। वह मोहम्मद तंजीम की पत्नी थीं। दोनों इसी मोहल्ले के रहने वाले थे और मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा तक साथ पढ़े थे। परिवार के मुताबिक, दोनों को 12-13 साल की उम्र में प्यार हुआ था। इसके बाद वे घर से भागकर शादी कर चुके थे। कुछ समय बाद दोनों लौट आए और परिवार के साथ रहने लगे। मृतका के भाई मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि करीब सात-आठ साल पहले परिवार ने दोनों को घर से निकाल दिया था। उनका आरोप है कि तंजीम शराब पीने लगा था। इसके बाद बहन और बहनोई परिवार से अलग रहने लगे। किराए के कमरे में रह रहे थे दोनों शाहनवाज के मुताबिक, करीब आठ महीने पहले दोनों ने मोहल्ले में ही फरुख जफर के यहां 2,000 रुपए महीने पर एक कमरा किराए पर लिया था। दंपती की कोई संतान नहीं थी। मृतका के पिता अनीश अहमद उर्फ शब्बू शहर के एक बिरयानी सेंटर पर बिरयानी बनाने का काम करते हैं। मंगलवार रात से कर रहा था मारपीट शाहनवाज ने बताया कि मंगलवार रात से तंजीम उनकी बहन को पीट रहा था। उसने घर के अंदर और फिर सड़क पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल तक उसकी पिटाई की। मोहल्ले के लोगों ने समझाया तो दोनों घर लौट गए। शाहनवाज के मुताबिक, बुधवार शाम करीब पांच बजे तंजीम ने फिर पत्नी को पीटा। परिवार को घटना की जानकारी शाम करीब छह बजे मिली। सूचना पर संभल कोतवाली के दरोगा तासिम और पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल संतोष समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। भागने लगा तो साले ने दौड़ाकर पकड़ा परिजनों के मुताबिक, पत्नी की मौत को लेकर सवाल करने पर तंजीम गाली-गलौज करने लगा और हंगामा करते हुए भागने की कोशिश की। वह जामा मस्जिद की तरफ भागा तो शाहनवाज ने करीब 400 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने परिवार के अन्य लोगों पर भी लगाए आरोप शाहनवाज ने आरोप लगाया कि बहनोई के घर के लोग भी इस विवाद में शामिल थे। उनका कहना है कि परिवार के लोग तंजीम से कहते थे कि उसकी बहनों की शादी में गाड़ी और अन्य सामान दिया गया, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। शाहनवाज का आरोप है कि इसी बात को लेकर मंगलवार रात से उनकी बहन के साथ मारपीट की जा रही थी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि पति पर पत्नी की हत्या का आरोप है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव बोले- मुख्यमंत्री कौन होगा, विधायक तय करेंगे:योगी का जवाब- कौन चेहरा है और कौन नहीं, यह सबको पता है
    Next Article
    CRPF जवान की पिस्टल से बेटी को लगी गोली:कानपुर में खेलते समय हुआ हादसा, इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment