Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSA के छात्र राहुल को कुलाधिपति स्वर्ण समेत 3 मेडल:28वें दीक्षांत समारोह में 372 स्टूडेंट को दी जाएगी डिग्री, 33 मेधावियों का होगा सम्मान

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शुक्रवार यानी आज 28वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में बीमस्टेक के महासचिव एंबेसडर इंद्रमणि पांडेय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह में विभिन्न संकायों के 372 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले 33 विद्यार्थियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा। बीएससी (ऑनर्स) कृषि के छात्र राहुल कुमार को कुलाधिपति स्वर्ण पदक समेत तीन पदक मिलेंगे। कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने वाले नौ मेधावियों में राहुल कुमार भी शामिल हैं। 372 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष कुल 372 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 69 विद्यार्थियों को पीएचडी, 179 को बीएससी कृषि, 28 को बीएससी उद्यान, 19 को बीएससी फॉरेस्ट्री, 10 को बीएससी कम्युनिटी साइंस, 52 को बीटेक की विभिन्न शाखाओं, 8 को बीएफएससी तथा 7 विद्यार्थियों को बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी की डिग्री दी जाएगी। 33 मेधावियों को मिलेंगे पदक समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 33 विद्यार्थियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 14 छात्राओं और 19 छात्रों को सम्मान मिलेगा। बीएससी (ऑनर्स) कृषि के राहुल कुमार को कुलाधिपति स्वर्ण पदक समेत तीन पदक प्रदान किए जाएंगे। कुलाधिपति स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाएंगे रजिस्ट्रार रेनू सिंह ने बताया कि समारोह में 9 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 9 को विश्वविद्यालय रजत पदक और 9 को विश्वविद्यालय कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 6 विद्यार्थियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में बीमस्टेक के महासचिव एंबेसडर इंद्रमणि पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक भी मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-ऑटो ड्राइवर को एक मिनट में जड़े 7 घूंसे, VIDEO:गोविंद नगर में बिना टोकन मनी सवारी भरने पर वसूलीबाज ने की पिटाई
    Next Article
    ओजस्वी राज बने मथुरा के नए नगर आयुक्त:जग प्रवेश का तबादला, 17 मई को पदभार संभाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment