Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे CM:कल 1018 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

    4 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह दोपहर बाद यहां पहुंचेंगे। पहले दिन CM अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक कर सकते हैं। 11 जुलाई को 1018 करोड़ रुपये की विकास परियेाजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें भटहट-बांसस्थान फोरलेन सहित 4 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। जिनकी लागत 697 करोड़ रुपये है। आयुष विश्वविद्यालय में हॉस्टल सहित 267 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण होगा। इसी तरह 54 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 7 विकास परियेजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को शाम लगभग 4:30 बजे भटहट पहुंचेंगे और बैरियर तिराहा पर भटहट-बांसस्थान मार्ग का लोकार्पण करेंगे। यहां से आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां 30 मिनट के कार्यक्रम में दो छात्रावासों सहित 267 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। आयुष विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा करने के बाद वामंत माता मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन करने के बाद पास ही आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और अन्य सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 11 जुलाई (शनिवार) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकार्पित होने वाली सड़क परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण भटहट-बांसस्थान फोरलेन है। 11.6 किमी लंबे इस मार्ग पर ही प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय भी बना है। एक साल पहले लोकार्पित आयुष विश्वविद्यालय में इलाज कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। फोरलेन सड़क बन जाने से सबसे अधिक सहूलियत आयुष चिकित्सा का लाभ लेने वालों को मिला है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड खंड तीन ने सड़क के दोनों ओर मानक के अनुरूप जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। सड़क लोकार्पण की चारों और शिलान्यास की सभी सात परियोजनाएं पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की हैं। दिवंगत उद्योगपति, व्यापारी को श्रद्धांजलि देंगे गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति ओमप्रकाश जालान, व्यापारी बालकृष्ण बजाज एवं गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल की माता का निधन पिछले एक सप्ताह में हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि अपने इस दौरे के दौरान सीएम इन तीनों लोगों के आवास जाकर परिवारों को ढांढस बंधाएंगे। शुक्रवार को भी इनमें से कुछ लोगों के यहां सीएम जा सकते हैं। पौधारोपण अभियान की करेंगे शुरूआत 12 जुलाई से होने वाले पौधारोपण के महाभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री गोरखपुर से करेंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर स्थित भगवानपुर टोल प्लाजा के पास वह पौधा लगाएंगे और वहीं आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। सीएम योगी के हाथों इन सड़कों का होगा लोकार्पण -भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क, लंबाई 11.6 किमी, लागत 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये। -चकजलाल घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण, लंबाई 4.85 किमी, लागत 3 करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये। -हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग का नव निर्माण, लंबाई 2.05 किमी, लागत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये। -पिपराइच बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 0.635 किमी, लागत 2 करोड़ 30 लाख 21 हजार रुपये। इन विकास कार्यों का सीएम करेंगे शिलान्यास -भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग का नवनिर्माण, लंबाई 2 किमी, लागत 1 करोड़ 53 लाख रुपये। -गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 3.5 किमी, लागत 6 करोड़ 95 लाख 71 हजार रुपये। -सरैया बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 13.8 किमी, लागत 38 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये। -ग्राम सिरसिया में महादेव कुंड का पर्यटन विकास, लागत 3 करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये। -ग्राम बूढ़ाडीह में समय माता मंदिर का पर्यटन विकास, लागत 1 करोड़ 77 लाख 37 हजार रुपये। -ग्राम औरंगाबाद का ग्रामीण पर्यटन विकास, लागत 96 लाख 29 हजार रुपये। -जंगल डुमरी नंबर एक से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य, लागत 61 लाख 54 हजार रुपये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों का वेतन रोका:बिना जांच शिकायत का निस्तारण करने पर लेखपाल निलंबित, 5 अफसरों पर कार्रवाई
    Next Article
    बरेली में 70 मिमी बारिश से जगह-जगह जलभराव:शहर में जगह-जगह जलभराव, लोगों का सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment