Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से मौसम साफ, खिली धूप:उमस से है राहत, दिन में बारिश के आसार, 34°C तक रह सकता है तापमान

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह से धूप खिली हुई है और आसमान साफ नजर आ रहा है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। आगरा में मानसून की सक्रियता का असर मौसम पर लगातार बना हुआ है। अगर पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से उमस से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बावजूद दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। अगले 7 दिनों का मौसम आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक आगरा में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के दौर जारी रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान आकाशीय बिजली और तेज हवा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। पिछले 7 दिनों का मौसम पिछले एक सप्ताह में आगरा में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। कई दिनों तक रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला। आईएमडी के अनुसार 9 जुलाई की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 98.4 मिमी बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान सामान्य के आसपास बना रहा तथा गर्मी का असर पहले की तुलना में कम महसूस किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा:24 घंटे में 208 मिमी बरसात, स्कूल बंद; ऑरेंज अलर्ट के बीच कई ट्रेनें भी लेट
    Next Article
    बारिश के बाद जगह–जगह धंसी सड़कें:बाकरगंज में बिल्डिंग गिरने का खतरा, अशोक नगर में 4 जगह धंसी सड़क और पीरोड भी बेहाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment