Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 70 मिमी बारिश से जगह-जगह जलभराव:शहर में जगह-जगह जलभराव, लोगों का सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में मानसून की दस्तक के साथ ही स्मार्ट सिटी और नगर निगम के दावों की पोल खुल गई है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। पिछले 24 घंटे में बरेली में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी बरेली और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश जुलाई की शुरुआत के साथ ही बरेली में मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में लगातार बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कचहरी परिसर में जलभराव से परेशानी बारिश के बाद बरेली कचहरी परिसर में कई जगह पानी भर गया। कोर्ट आने-जाने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जाता। मढ़ीनाथ और सुभाषनगर में घुटनों तक भरा पानी मढ़ीनाथ और सुभाषनगर जैसे इलाकों में हालात और खराब रहे। कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं किया गया। अगले 24 घंटे भी भारी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार बरेली और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान भी रुक-रुक कर अच्छी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे CM:कल 1018 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
    Next Article
    मेरठ में बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा:24 घंटे में 208 मिमी बरसात, स्कूल बंद; ऑरेंज अलर्ट के बीच कई ट्रेनें भी लेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment