Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में अस्टिटेंट प्रोफेसर से युवक बोले- क्या कर लोगो:कैंपस में बाहरी लड़के गुट बनाकर घूम रहे थे, पुलिस ने निकाला बाहर

    7 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कैंपस के नम्रता मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाहर से आए 10-15 युवकों ने एक फैकल्टी के साथ अभद्रता की। यूआईईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद अपनी कार से जा रहे थे, तभी युवकों ने उनकी कार पर हाथ मार दिया। इस पर जब प्रोफेसर ने आपत्ति जताई, तो युवक बोले- कौन सा गाड़ी में स्क्रेच आ गया? किस धारा में जेल भिजवा दोगे? देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। सूचना पर चीफ प्रॉक्टर और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले हंगामे के बाद बाहरी युवकों को कैंपस से बाहर कराया गया। बाहरी युवकों को बुलाने में स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट के 2 छात्रों का नाम सामने आया है। गुट बनाकर घुम रहे थे मंगलवार दोपहर नम्रता मार्ग के पास एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्र गुट बनाकर घुम रहे थे। इसी दौरान छात्रों ने वहां से गुजर रहे असिस्टेंट प्रोफेसर आनंद गुप्ता की गाड़ी पर हाथ मार दिया। जब प्रोफेसर ने गाड़ी रोककर छात्रों से पूछताछ की, तो छात्रों ने उलटा जवाब देते हुए कहा कुछ डैमेज तो हुआ नहीं है, कंप्लेंट करनी है तो कर दो। आईकार्ड मांगने पर बोले- दीदी पढ़ती हैं चीफ प्रॉक्टर शशिकांत ने जब आईकार्ड दिखाने को कहा, तो युवक बहानेबाजी पर उतर आए। युवकों ने कहा- यहां हमारी दीदी पढ़ती हैं, हम तो बस उनसे मिलने आए थे। युवकों को डांट डपटकर कैंपस से बाहर निकाला गया। घटना के बाद विवि के प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य व मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई। वहीं, कैंपस के छात्रों से पूछताछ भी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ने सलेमपुर ओवरब्रिज का निरीक्षण किया:धंसी एप्रोच रोड देखकर अफसर को फोन कर लगाई फटकार, कहा- जल्दी मरम्मत कराएं
    Next Article
    प्रयागराज नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सख्त:महापौर ने ई-पॉस अनिवार्य किया, 100 परसेंट कलेक्शन का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment