Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सख्त:महापौर ने ई-पॉस अनिवार्य किया, 100 परसेंट कलेक्शन का लक्ष्य

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज नगर निगम में स्वच्छता व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए महापौर गणेश केसरवानी ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, उपयोग शुल्क वसूली और रोस्टर व्यवस्था में व्यापक सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर नगर आयुक्त (स्वच्छता) दीपेंद्र यादव और नगर स्वास्थ्य अधिकारी महेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने स्पष्ट किया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली सभी कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से ई-पॉस मशीन से ही उपयोग शुल्क लेना होगा। समीक्षा में सामने आया कि तीन में से सिर्फ एक कंपनी ही ई-पॉस से भुगतान ले रही है, जबकि दो कंपनियां अब तक इसे लागू नहीं कर सकी हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए महापौर ने तत्काल प्रभाव से ई-पॉस व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि ई-पॉस से भुगतान लेने पर पारदर्शिता बढ़ेगी, नकद लेन-देन में अनियमितताओं पर रोक लगेगी और नगर निगम के राजस्व में सुधार होगा। साथ ही नागरिकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक महीने के भीतर सभी कंपनियों में ई-पॉस व्यवस्था शत-प्रतिशत लागू कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में कूड़ा कलेक्शन की धीमी रफ्तार और गीले कचरे के पृथक संग्रहण में कमी पर भी चिंता जताई गई। महापौर ने कंपनियों को मैनपावर और वाहनों की संख्या बढ़ाने तथा हर वार्ड में समयबद्ध कलेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण स्वच्छ शहर के लिए अनिवार्य है। इसके साथ ही मौजूदा रोस्टर व्यवस्था की समीक्षा कर उसे जनसंख्या घनत्व और कूड़ा उत्पादन के आधार पर पुनर्गठित करने के निर्देश दिए गए। नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। महापौर ने साफ कहा, “एक माह में सुधार दिखना चाहिए, अगले माह से 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कलेक्शन सुनिश्चित हो। लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में अस्टिटेंट प्रोफेसर से युवक बोले- क्या कर लोगो:कैंपस में बाहरी लड़के गुट बनाकर घूम रहे थे, पुलिस ने निकाला बाहर
    Next Article
    मेरठ अग्निकांड: भीम आर्मी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला:राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने वीडियो कॉल पर संवेदना व्यक्त की, मदद का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment