Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री ने सलेमपुर ओवरब्रिज का निरीक्षण किया:धंसी एप्रोच रोड देखकर अफसर को फोन कर लगाई फटकार, कहा- जल्दी मरम्मत कराएं

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के सलेमपुर उपनगर स्थित रेलवे ओवरब्रिज की धंसी एप्रोच सड़क को लेकर मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मामले का संज्ञान लेते हुए शाम को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। देवरिया-बलिया मार्ग पर स्थित इस ओवरब्रिज में दरार और एप्रोच सड़क धंसने की खबर सामने आई थी। मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पैदल ही सोहनाग मोड़ से ओवरब्रिज तक पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि हरैया वार्ड नंबर पांच की ओर से ओवरब्रिज पर चढ़ते समय लगभग सौ मीटर पहले बाईं ओर करीब पांच फीट चौड़ा और दस फीट गहरा गड्ढा बन गया है। मंत्री ने इस स्थिति को बड़े हादसे का कारण बनने वाला बताते हुए गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने तत्काल फोन पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और उन्हें मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने एप्रोच सड़क की तत्काल मरम्मत कर उसे पूरी तरह दुरुस्त करने का आदेश भी दिया। उन्होंने पूरे ओवरब्रिज पर पैदल भ्रमण कर अन्य संभावित कमियों की भी जांच की। गौरतलब है कि ओवरब्रिज की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी स्थानीय स्तर पर शिकायतें उठती रही थीं। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद ही प्रशासनिक स्तर पर तेजी आई और जिम्मेदार अधिकारी सक्रिय हुए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख अमरेश सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा, जटाशंकर दुबे, शिवाकांत तिवारी, अभिषेक जायसवाल, विनय पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ रोजगार मेला: 2006 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार:सांसद अरुण गोविल ने किया उद्घाटन, 1169 शॉर्टलिस्ट, 50 से अधिक कंपनियां शामिल
    Next Article
    CSJMU में अस्टिटेंट प्रोफेसर से युवक बोले- क्या कर लोगो:कैंपस में बाहरी लड़के गुट बनाकर घूम रहे थे, पुलिस ने निकाला बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment