Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में 'मिस्टिका' की धूम:मैनेजमेंट गुरुओं ने दिए स्टार्टअप के मंत्र; कुलपति बोले- अब सिर्फ डिग्री नहीं, उद्यमिता का है दौर

    11 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में वार्षिक महोत्सव 'मिस्टिका' की शानदार शुरुआत हुई। इस दो दिवसीय इवेंट में मैनेजमेंट के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और इनोवेटिव आइडियाज का प्रदर्शन किया। इस महोत्सव में कानपुर के 10 से अधिक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्र अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वरिष्ठ उद्यमी बलराम नरूला ने कहा कि, शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक और तकनीकी महोत्सव केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये परिसर में उल्लास का माहौल पैदा करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, विशिष्ट अतिथि अतुल सेठ ने वर्तमान समय की मांग को रेखांकित करते हुए कहा कि आज का दौर उद्यमिता का है। हमें पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ स्टार्टअप और बिजनेस माइंडसेट को बढ़ावा देना चाहिए। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों का उत्साह देखते ही बना। 'क्विज क्राफ्टिंग' में जहाँ छात्रों ने अपने ज्ञान का लोहा मनवाया, वहीं 'स्टार्टअप आइडियाज' और 'स्टोरी टेलिंग' जैसी स्पर्धाओं में युवाओं ने भविष्य के बिजनेस मॉडल पेश किए। कार्यक्रम के दौरान मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर यश तिवारी का एक विशेष सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने छात्रों को करियर और जीवन की चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए। स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. सुधांशु पांडया ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन हमेशा से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 'मिस्टिका' जैसे आयोजन छात्रों को किताबी ज्ञान से बाहर निकलकर व्यावहारिक चुनौतियों को समझने का मौका देते हैं। कार्यक्रम की संयोजक अर्पणा कटियार ने बताया की,महोत्सव के दूसरे दिन 18 फरवरी को भी सुबह से ही विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं का सिलसिला जारी रहेगा। पहले दिन के कार्यक्रम का सफल संचालन गौरी सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अंशु यादव, सहायक निदेशक डॉ. सुदेश श्रीवास्तव, डॉ. चारु खान, डॉ. सिधांशु राय, डॉ. विवेक सचान, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी और समृद्धि सहित कई शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU की 8वीं की छात्रा ने सुसाइड किया:माता-पिता के तलाक से डिप्रेशन में थी, मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था
    Next Article
    CSJMU में शोध पुस्तक का विमोचन:कुलपति बोले- सिर्फ चर्चा नहीं, सतत विकास लक्ष्यों को पाना ही अब हमारी टॉप प्रायोरिटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment