Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cyber Fraud केस में बैंक खाता मिलने पर Thane की महिला ने खुदकुशी की

    3 hours from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 38 वर्षीय महिला ने अपने बैंक खाते का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी के कई मामलों में होने की जानकारी मिलने के बाद कथित तौर पर घबराहट में आकर अपने घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला की पहचान डोंबिवली (पूर्व) स्थित साईंराम सोसाइटी की निवासी देविका आरमुगम पंडरम के रूप में हुई है।इसे भी पढ़ें: Digital Arrest का शिकार बना Bhopal का बुजुर्ग दंपति, ठगों ने हड़पे ₹22 लाखपुलिस के अनुसार, राजस्थान के चुरू साइबर थाने की पुलिस टीम आठ अगस्त को पंडरम के घर आई थी। राजस्थान पुलिस ने उन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया था जिसमें आरोप था कि उनके बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी में किया गया था। मामले की स्पष्ट जानकारी के लिए वह ठाणे पुलिस आयुक्तालय के साइबर अपराध विभाग पहुंचीं।पुलिस ने बताया कि आयुक्तालय के अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में उनके खिलाफ साइबर ठगी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों के हवाले से बताया कि विभिन्न राज्यों में जाकर पुलिस पूछताछ का सामना करने की आशंका से घबराकर पंडरम ने मंगलवार शाम करीब चार बजे एक तेज धार वाले ब्लेड से अपने हाथ की नस और गला काट लिया। रिश्तेदार महिला को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें नगर निकाय द्वारा संचालित शास्त्री नगर अस्पताल रेफर कर दिया गया।इसे भी पढ़ें: Thane ACB ने महिला सरकारी अभियोजक को रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार कियाहालांकि, चिकित्सकों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSRTC ने Raksha Bandhan पर चलाईं अतिरिक्त बसें, कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन
    Next Article
    Nepal Floods: गुजरात के 17 लोग लापता, केंद्र और विदेश मंत्रालय से साधा संपर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment