Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSRTC ने Raksha Bandhan पर चलाईं अतिरिक्त बसें, कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन

    3 hours from now

    1

    0

    रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए अधिक से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित किया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रमुख बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। परिवहन निगम ने यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर लखनऊ, कानपुर समेत विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने और आवश्यकता के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाने की व्यवस्था की है।इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन 2026: एक राखी, अनेक संकल्पसभी बसों को निर्धारित ठहरावों पर यात्रियों को लेने तथा मार्गों की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में निगम की सभी अनुबंधित बसों का भी संचालन किया जा रहा है, ताकि महिलाओं और अन्य यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो। बस संचालन से जुड़े कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है, जिससे अधिक से अधिक बसें सड़क पर उपलब्ध रहें।बयान के अनुसार, 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों की अवधि में 1,800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले चालक-परिचालकों को 1,200 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, 1,800 किलोमीटर से अधिक बस संचालन करने वाले संविदा चालक-परिचालकों को अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की अधिक भीड़ वाले आनंद विहार, कौशांबी, कश्मीरी गेट, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, कैसरबाग, आलमबाग, चारबाग, अवध डिपो, सहारनपुर, आईएसबीटी आगरा, अलीगढ़, झकरकटी (कानपुर) और इटावा समेत चिन्हित बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के बचपन की अनदेखी फोटो आई सामने, रक्षाबंधन पर बहन ने लिखा इमोशनल नोटनिगम ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को बस अड्डों पर बसों की उपलब्धता की लगातार निगरानी करने और यात्रियों की मांग के अनुसार तत्काल अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vehicle Scrappage Policy: उत्तर प्रदेश बना देश में अव्वल, 48.5 फीसदी पुराने वाहन स्क्रैप हुए
    Next Article
    Cyber Fraud केस में बैंक खाता मिलने पर Thane की महिला ने खुदकुशी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment