Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cyclone Akwan के खतरे से Odisha में 50 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

    52 minutes from now

    1

    0

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि राज्य में भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के मद्देनजर अब तक करीब 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच दस्तक दे सकता है। माझी ने राज्य सरकार की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गंजाम जिले से सबसे अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा और यह प्रक्रिया जारी है।उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य शून्य जनहानि सुनिश्चित करना है और मैदानी तथा पहाड़ी, दोनों इलाकों में बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंजाम, गजपति, कंधमाल, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरि जिलों के कई गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। माझी ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 11 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।इन जिलों में मलकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, कालाहांडी, गजपति, गंजाम, कंधमाल, बौध, पुरी, नयागढ़ और खुर्दा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा के तटीय इलाकों में हवा की औसत गति करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड: Pushkar Singh Dhami की बैणी-भुली योजना पर Congress ने उठाए सवाल
    Next Article
    जेल से रामपुर पहुंचे Azam Khan बोले- यूपी का अगला विधानसभा चुनाव बदलाव नहीं इंकलाब होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment