Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cyclone Akwan: रांची में खराब मौसम से 20 Flights रद्द, चार के बदले रूट

    4 hours ago

    1

    0

    चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से खराब मौसम के कारण शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कम से कम 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चक्रवात के प्रभाव से झारखंड में शुक्रवार से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है।विमान के सुरक्षित उतरने और उड़ान भरने के लिए 1,200 से 1,500 मीटर तक की दृश्यता आवश्यक होती है। हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘रांची हवाई अड्डे पर अपराह्न एक बजे तक दृश्यता करीब 1,000 मीटर थी।’’ हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण कुल 20 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की छह उड़ानें भी शामिल हैं। इसके अलावा, खराब मौसम के कारण चार उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार से बादल छंटने के साथ राज्य में मौसम में सुधार होने का अनुमान है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बाबूराज पीपी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमें उम्मीद है कि रविवार से मौसम में सुधार होगा, हालांकि सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। 23 नवंबर से आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।’’ शनिवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर में सबसे अधिक 34.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई।पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में 32.6 मिलीमीटर, सिमडेगा में 28.2 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 22.2 मिलीमीटर और रांची में 12.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।बुलेटिन में बताया गया कि अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। शनिवार को रांची में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं, जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री और डाल्टनगंज में 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Arunachal Police ने 2019 से जब्त किए 75 करोड़ के नशीले पदार्थ, Pema Khandu ने दी जानकारी
    Next Article
    Ranchi में 18 लाख के लेन-देन पर युवक का मर्डर, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment