Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

    1 day ago

    3

    0

    चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित ओडिशा के गंजाम व गजपति जिलों में शनिवार को बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ और अधिकांश प्रभावित इलाकों से पानी कम हो गया है तथा नदियों का जलस्तर भी घट रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारियों को राहत एवं बहाली कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान से प्रभावित दक्षिणी ओडिशा के नौ जिलों में गंजाम और गजपति सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।गंजाम में डेढ़ लाख से अधिक और गजपति में 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और राहत शिविर स्थापित किये। गंजाम के जिलाधिकारी वी. कीर्ति वासन ने बताया कि 56,051 लोगों को 367 सुरक्षित आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है, जबकि जिले में 370 स्थानों पर पका हुआ भोजन वितरित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में करीब 700 लोग अब भी फंसे हुए हैं। वासन ने बताया कि भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों की मदद से बाढ़ में घिरे गांवों तक हवाई मार्ग से खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले 15 से 20 दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त खाद्य सामग्री का भंडार रखा गया है।गंजाम में बाढ़ के पानी से घिरे गांवों की संख्या बृहस्पतिवार को 70 थी, जो शुक्रवार को घटकर 21 और शनिवार को तीन रह गई। वासन ने यह भी बताया कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति और जलभराव को देखते हुए जिले के सभी स्कूल तीन नवंबर तक बंद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    INDIA गठबंधन का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ मार्च
    Next Article
    दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment