Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    INDIA गठबंधन का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ मार्च

    1 hour from now

    3

    0

    नयी दिल्ली, एक नवंबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ का प्रस्ताव पारित होने के एक दिन बाद रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में मार्च निकालेंगे तथा रामलीला मैदान में रैली करेंगे। चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे और कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाएंगे। विभिन्न राज्यों से विपक्षी दलों के नेता और समर्थक शनिवार को ही राजधानी पहुंचने लगे थे।विपक्षी गठबंधन का मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस चौराहे से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंचेगा। फिर वहां गठबंधन के नेता रैली को संबोधित करेंगे। विपक्षी नेताओं के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से बसों में सवार होकर मार्च के शुरुआती स्थल तक पहुंचने की संभावना है।गठबंधन ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और नागरिक समाज के सदस्यों से मार्च और रैली में शामिल होने की अपील की है। कुछ छात्र संगठनों ने भी कार्यक्रम को समर्थन दिया है। रामलीला मैदान में रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के लिए बनाए गए मुख्य मंच पर विशाल तिरंगामयी शामियाना लगाया गया है, जबकि गठबंधन की प्रदेश इकाइयों के प्रतिनिधियों के लिए अलग मंच तैयार किया गया है। ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने रैली में 10 लाख तक लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान करीब 50 हजार लोगों के जुटने का है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियों के साथ 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है। इसके अलावा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिये निगरानी की जाएगी। रैली के मद्देनजर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी।यह रैली शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर आयोजित प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ की कार्यवाही के अगले दिन हो रही है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में हुई इस कार्यवाही में खरगे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के आरोपों से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया, जिसे चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यवाही के समापन पर भाषण दिया।‘इंडिया’ गठबंधन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि इन प्रक्रियाओं के कारण मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ujjain के होटल में चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की मौत, दो अन्य घायल
    Next Article
    Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment