Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेढ़ मिनट में ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मिलेगी:गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में लगी AI मशीन, 2 दिन में 15 से अधिक जांचें

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में नई एआई मशीन से हीमोग्लोबीन और यूरिन जैसे जांचों की रिपोर्ट महज डेढ़ मिनट में मिल जाएगी। SIC डॉ. अनिल झा ने बताया- हॉस्पिटल के पैथोलॉजी रूम में सिक्टपल एआई-100 मशीन स्थापित की गई है। जिससे मरीजों को लेटेस्ट जांच की सुविधा मिल रही है। इसमें एनीमिया के अलग- अलग कैटेगरी के साथ कैंसर सेल्स का पता लगाने वाली जांच की जा रही है। सैंपल स्लाइड में इंसर्ट करने के एक से डेढ़ मिनट के अंदर पैथोलॉजिस्ट के मोबाइल पर चला जाएगा, जिसका नंबर उसमें फीड किया गया है। जबकि बाहर जांच कराने पर कभी 24 घंटे के अंदर, कभी 3 से चार घंटे में और इमरजेंसी में 1 घंटे के अंदर मिलती है। हर दिन हो रही मॉनिटरिंग उन्होंने बताया- बुधवार से इस मशीन से जांच शुरू की गई। दो दिनों में अब तक 15 से 20 जांचें की जा चुकी हैं। लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रॉपर रजिस्टर बना हुआ है, जिस पर हर चीज रिकॉर्ड किया जा रहा। 500 से 3,000 रुपए तक की बचत SIC ने बताया कि यह जांच बहुत ही महंगी है। बाहर की पैथोलॉजी में इस जांच के लिए 500 से 3000 तक रुपए लग जाता है। इस मशीन से उनके पूरे पैसे की बचत हो रही है। सभी तरह जांच बिल्कुल फ्री में हो रहा है। करीब 38 हजार की लागत में स्थापित जानकारी के मुताबिक यह मशीन करीब 38 लाख रुपए की लागत में स्थपित की गई है। जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है। इसके सभी फीचर्स एआई बेस्ड हैं। यह डिवाइस सैंपल की हाई रिजूलेशन डिजिटल इमेज तैयार करती है। माइक्रोस्कोपिक जांच होगी यह डिवाइस ऑटोमैटिक है और ब्लड और यूरिन की माइक्रोस्कोपिक जांच को सटीकता से पूरा करेगी। इस मशीन के आ जाने से पैथोलॉजिस्ट और डॉक्टरों को अब माइक्रोस्कोप में घंटों देखकर जांच करने को आवश्यकता नहीं होगी। मिनटों में रिपोर्ट आ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को 11 मशीनें और मिलेंगी SIC डॉ. अनिल झा ने बताया कि इस मशीन को सबसे पहले जिला महिला अस्पताल में लगवाया गया है। कुछ दिनों तक ट्रायल चलेगा। रिस्पॉन्स बेहतर मिलने पर जल्द ही 11 और मशीनें स्वास्थ्य विभाग को दी जाएंगी। जिसकी स्थापना अलग- अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी। DM ने लिया जायजा डीएम दीपक मीणा ने एमसीएच विंग स्थित पैथोलॉजी पहुंचकर मशीन की वर्क कैपिसिटी और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने मशीन के साथ आए ट्रेनर और ट्रेनिंग ले रहे पैथोलॉजिस्ट से बातचीत कर मशीन के फीचर्स और संचालन की जानकारी ली। डीएम ने पैथोलॉजिस्ट को निर्देश दिया कि वे एआई आधारित इस अत्याधुनिक मशीन की कार्यप्रणाली को अच्छी तरह समझें ताकि मरीजों को जांच की बेहतर सुविधा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने पिता को मार डाला:बस्ती में हंसिया से गर्दन और सीने पर किए वार; आपत्तिजनक हालत में दोनों को देख लिया था
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में लेखपाल संघ का प्रदर्शन:उत्कर्ष दीप मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, कार्य बहिष्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment