Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने पिता को मार डाला:बस्ती में हंसिया से गर्दन और सीने पर किए वार; आपत्तिजनक हालत में दोनों को देख लिया था

    7 hours ago

    1

    0

    बस्ती में 17 साल की नाबालिग बेटी ने अपने 21 साल के प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पिता ने दोनों को खेत में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उन्होंने बेटी को डांटा और प्रेमी का विरोध किया। इस दौरान प्रेमी से उनकी कहासुनी और हाथापाई हो गई। इसके बाद बेटी और प्रेमी ने मिलकर हंसिया से पिता की गर्दन, सीने और चेहरे पर कई वार किए। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर छावनी थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान रमवापुर गांव के कृष्णा (50) के रूप में हुई है। तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला रमवापुर गांव निवासी कृष्णा (50) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि 17 साल की बेटी उनके साथ रहती थी। उसकी मां की मौत उसके जन्म के बाद ही हो गई थी। कृष्णा के भाई काशीराम ने बताया कि उनकी भतीजी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मवेशी चराने के लिए घर से निकली थी। दोपहर करीब 12 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो कृष्णा उसे खोजने निकल गए। बेटी को प्रेमी के साथ देख लिया कृष्णा बेटी को खोजते हुए खेतों की ओर पहुंचे। वहां उन्होंने उसे बभरौली गांव निवासी लक्ष्मण (21) के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उन्होंने बेटी को डांटा और युवक का भी विरोध किया। इस दौरान कृष्णा और लक्ष्मण के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान लक्ष्मण ने कृष्णा को पकड़ लिया। इसके बाद बेटी और लक्ष्मण ने मिलकर हंसिया से उन पर हमला कर दिया। दोनों ने कृष्णा की गर्दन, सीने और चेहरे पर कई वार किए। हत्या के बाद शव को नहर किनारे झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, कृष्णा की बेटी का लक्ष्मण से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग था। लक्ष्मण शटरिंग का काम करता है। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी मवेशी चराने के बहाने लक्ष्मण से मिलने गई थी और घास काटने के लिए हंसिया भी साथ ले गई थी। बेटी से पूछताछ में खुला राज कृष्णा के घर नहीं लौटने पर देर शाम परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बेटी से पिता के बारे में पूछा तो उसने किसी जानकारी से इनकार कर दिया। कृष्णा का मोबाइल भी घर पर ही था। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने बेटी से कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि पिता की हत्या कर दी गई है। उसने बताया कि शव गांव से करीब 500 मीटर दूर बभरौली गांव में नहर किनारे पड़ा है। यह सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कृष्णा का शव नहर की पटरी पर झाड़ियों के बीच पड़ा था। उनकी गर्दन, सीने और चेहरे पर हंसिया से वार के निशान थे। सूचना पर एसओ जीवन त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ बोले- एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही एसओ जीवन त्रिपाठी ने बताया- मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। ---- ये खबर भी पढ़ें गाजियाबाद में पत्नी-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या की:छोटी बेटी ने भागकर जान बचाई, बेटा नहीं होने पर झगड़ा करता था गाजियाबाद में बेटा नहीं होने से नाराज 45 साल के बाप ने पत्नी और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने छोटी बेटी पर चाकू से हमला किया, उसने घर के बाहर भागकर अपनी जान बचाई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसे-तैसे आरोपी को पकड़ा। पुलिस को सूचना दी। वारदात शुक्रवार रात 12 बजे खोड़ा थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में लैंडिंग से जमीन से टकराई इंडिगो फ्लाइट:178 यात्री विमान में थे सवार, APU इनलेट के पास खरोंच मिली
    Next Article
    डेढ़ मिनट में ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मिलेगी:गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में लगी AI मशीन, 2 दिन में 15 से अधिक जांचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment