Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 143 वाहनों के चालान:जाम से निजात को परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 8.05 लाख रुपए वसूले

    5 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए मंगलवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। एआरटीओ रमेश चौबे के नेतृत्व में शहर के विभिन्न व्यस्त स्थानों पर यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य अव्यवस्थित यातायात को नियंत्रित करना और सड़क पर गलत पार्किंग की समस्या का समाधान करना था। परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के दिल्ली रोड, गढ़ रोड समेत प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए गए। वाहन स्वामियों को सार्वजनिक मार्ग पर पार्किंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। टीम ने डोमिनोज और ब्लिंकिट जैसे प्रतिष्ठानों पर भी पहुंचकर उनकी पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। ARTO प्रवर्तन रमेश चौबे द्वारा निर्देश दिए गए कि ग्राहक वाहनों की पार्किंग सड़क पर न होने दें और सभी वाहन वैध प्रपत्रों के साथ ही संचालित हों। अभियान के तहत ऑटो स्टैंड पर भी कार्रवाई की गई। ऑटो चालकों को अपने दस्तावेज दुरुस्त रखने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रवर्तन कार्रवाई में 143 वाहनों के ओवरस्पीडिंग के लिए चालान किए गए, जबकि गलत पार्किंग के आरोप में 19 वाहनों पर कार्रवाई हुई। विभिन्न अभियोगों में कुल 14 वाहनों को निरुद्ध भी किया गया।इस अभियान के दौरान लगभग 8.05 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क प्राप्त हुआ। एआरटीओ रमेश चौबे ने बताया कि जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग महिला के बच्चों का आरटीई से होगा दाखिला:जालौन डीएम ने दूरस्थ जनसुनवाई में दिए निर्देश
    Next Article
    डीआईजी की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक:होली-रमजान-ईद पुरानी परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment