Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीआईजी मुनिराज ने अमरोहा में ली बैठक:होली-रमजान पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज ने अमरोहा के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन एसपी कार्यालय सभागार में बैठक ली। इस बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, सीओ और संबंधित पुलिसकर्मी शामिल हुए। आगामी होली और रमजान त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे थाना स्तर पर क्षेत्र के धर्मगुरुओं और नागरिकों के साथ बैठकें करें। इन बैठकों में त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और माहौल खराब करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। दरअसल, मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी मुनिराज जनपद के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत अमरोहा के दो दिवसीय दौरे पर थे। शुक्रवार को उनके दौरे का दूसरा दिन था, जब उन्होंने पुलिस कार्यालय सभागार में यह महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी के दौरान डीआईजी ने रमजान माह और होली पर्व के अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, किसी भी अफवाह पर तत्काल संज्ञान लेकर खंडन करने और सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने को कहा। डीजे, जुलूस, नमाज और होलिका दहन स्थलों पर आयोजकों के साथ पूर्व समन्वय स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने को कहा गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखने तथा बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीआईजी ने पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रखने और डायल 112 पर प्राप्त प्रत्येक सूचना का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अंत में, अधिकारियों को आपसी समन्वय और संवाद स्थापित रखते हुए दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। आमजन से भी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'इलाहाबाद है, हफ्ता लग जाएगा भांग का नशा उतरने में':चीफ जस्टिस की टिप्पणी पर लोग हंसे; तारीख देते समय होली की छुट्‌टी याद आई
    Next Article
    लखनऊ में लोकभवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश:महिला ने खुद के ऊपर पेट्रोल डाला, आग लगाने से पहले पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment