Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेख संधारण पर दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस (प्रथम एवं द्वितीय) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, अभिलेख संधारण और निगरानी व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। वहीं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास रजिस्टर, ईवीएम लॉग-बुक और अन्य अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के क्रम में, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम का भी जायजा लिया। उन्होंने 24x7 निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा चाक-चौबंद रहनी चाहिए और कैमरों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत प्राप्त हो रही शिकायतों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर कक्ष एवं एसआईआर हेल्प डेस्क का भी अवलोकन किया। उन्होंने कॉन्टेक्ट सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की स्थिति जानी और कर्मचारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आवेदकों को सूचित करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान ईवीएम सहायक तलहा मजहर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने दोहराया कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाराज होकर भागीं दो महिलाएं कानपुर सेंट्रल पर मिलीं:प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर घूमती दिखीं, RPF ने रेस्क्यू कर छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा
    Next Article
    नोएडा: पॉश सेक्टर के ट्रांसफार्मर में लगी आग:दो लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर, दमकल ने 20 मिनट में आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment