Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्त बचाते हुए डूबे किशोर का मिला शव:जालौन में एसडीआरएफ ने यमुना नदी में 2 किमी दूर बरामद की लाश

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन में तीन दोस्तों की जान बचाने के दौरान किशोर कुलदीप की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम ने उसका शव घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर से बरामद किया। मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के पारेन गांव का है। जानकारी के अनुसार, पारेन गांव निवासी मंगल सिंह की बेटी को देखने के लिए औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के इटा गांव निवासी सत्यम (15) पुत्र अरविंद, शिवम (21) पुत्र अरविंद रोहिणी और लहरपुरा निवासी शीलू पुत्र रामपाल गांव आए थे। दोस्तों को बचाते समय हुआ हादसा गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ये तीनों युवक पारेन निवासी कुलदीप (16) पुत्र राजू के साथ यमुना नदी में स्नान करने गए। नहाते समय तीनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर कुलदीप ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि कुलदीप अच्छा तैराक था। उसने साहस का परिचय देते हुए तीनों दोस्तों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचा दिया। हालांकि, इसी दौरान वह खुद तेज धारा की चपेट में आ गया और लापता हो गया। घटना के बाद देर शाम तक उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एसडीआरएफ टीम ने व्यापक सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुलदीप का शव घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर बरामद किया गया। बेटे का शव मिलने के बाद मां बेबी दोहरे और छोटे भाई ईशू का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि कुलदीप इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था। गांव में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता की याचिका खारिज:लखनऊ हाईकोर्ट में MP-MLA कोर्ट के आदेश चुनौती दी थी
    Next Article
    नाराज होकर भागीं दो महिलाएं कानपुर सेंट्रल पर मिलीं:प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर घूमती दिखीं, RPF ने रेस्क्यू कर छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment