Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाराज होकर भागीं दो महिलाएं कानपुर सेंट्रल पर मिलीं:प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर घूमती दिखीं, RPF ने रेस्क्यू कर छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    घर से नाराज होकर छत्तीसगढ़ से भागकर आई दो महिलाओं को आरपीएफ ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रयागराज रलेवे हेल्पलाइन से सूचना मिली थी कि दोनों महिलाएं कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में मौजूद हैं। 22 फरवरी 2026 को मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ कानपुर सेंट्रल की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। एसआई मोहम्मद असलम खान ने महिला बल के साथ कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन परिसर में सघन तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दोनों महिलाएं घूमती हुई मिलीं। फोटो से मिलान करने पर उनकी पहचान की पुष्टि हुई। घर से नाराज होकर आयी कानपुर पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पारिवारिक विवाद के चलते छत्तीसगढ़ से कानपुर आ गई थीं। इसके बाद उन्हें आरपीएफ पोस्ट पर लाकर महिला स्टाफ की निगरानी में सुरक्षित रखा गया और संबंधित थाने को सूचना दी गई। छत्तीसगढ़ पुलिस को किया सुपुर्द दोनों महिलाओं की गुमशुदगी रिपोर्ट जामुल थाना में दर्ज थी। 27 फरवरी को जामुल थाना से एएसआई अजय सिंह टीम के साथ कानपुर पहुंचे। आवश्यक दस्तावेज और एफआईआर की प्रति प्रस्तुत करने के बाद दोनों महिलाओं को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। जामुल पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई और महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए आरपीएफ टीम का आभार जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्त बचाते हुए डूबे किशोर का मिला शव:जालौन में एसडीआरएफ ने यमुना नदी में 2 किमी दूर बरामद की लाश
    Next Article
    जालौन डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेख संधारण पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment