Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीडीयू के शिक्षक का शिमला संस्थान में चय:डॉ. आशीष सिंह भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के एसोसिएट बने

    3 hours ago

    1

    0

    दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. आशीष कुमार सिंह का भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला द्वारा संचालित यूजीसी-अंतर्विश्वविद्यालय केंद्र (यूजीसी-आईयूसी), मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान-2026 के एसोसिएट पद के लिए चयन हुआ है। विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने डॉ. सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह चयन उनकी शोध क्षमता का प्रमाण है। इससे विभाग की शैक्षणिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के केंद्र से जुड़ने से विभाग को शोध के नए आयाम मिलेंगे। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. निधि चतुर्वेदी ने भी इसे विभाग के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षकों की ऐसी उपलब्धियां अन्य शोधार्थियों को प्रेरित करेंगी। प्रतिष्ठित जर्नलों में प्रकाशित हो चुके शोधपत्र डॉ. आशीष कुमार सिंह के कई शोधपत्र प्रतिष्ठित जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। वे विभिन्न विषयों पर व्याख्यान और संगोष्ठियों के आयोजन में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला देशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और शोधार्थियों को उच्च स्तरीय शोध सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KCC लोन में 25 हजार रुपए लिए:5 हजार के लिए अटका काम, CBI ने फील्ड अफसर और चपरासी को किया गिरफ्तार
    Next Article
    वाराणसी में गोली से घायल व्यवसायी की 12-दिन बाद मौत:सुसाइड के लिए खुद को मारी थी गोली, ट्रामा में हुआ था ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment