Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में गोली से घायल व्यवसायी की 12-दिन बाद मौत:सुसाइड के लिए खुद को मारी थी गोली, ट्रामा में हुआ था ऑपरेशन

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के पांडेयपुर इलाके में 10 सितंबर की सुबह सुसाइड करने के उद्देश्य से खुद को गोली मारने वाले व्यवसायी विजेंद्र सोनी की मौत हो गयी। ट्रामा सेंटर में इलाजे के दौरान विजेंद्र की सांसे रुक गयी। विजेंद्र ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। लेकिन वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 10 सितंबर को दुकान के नीचे मारी थी गोली वाराणसी में 52 साल के कपड़ा कारोबारी ने खुद को 10 सितंबर की सुबह गोली मार ली थी। उस दिन सुबह 5 बजे वह छोटे भाई के घर पहुंचे। फोन कर कहा- घर से नीचे आओ, वरना खुद को मार लूंगा। भाई के नीचे पहुंचने से पहले ही उन्होंने खुद को गोली मार ली और सड़क पर गिर पड़े। गोली की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और तुरंत भाई और परिजन उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने बताया की गोली उनकी गर्दन में फंसी है। तभी से उनका इलाज चल रहा था और गर्दन में फांसी गोली को डॉक्टर्स ने निकाल दिया। लेकिन बीती रात उनकी मौत हो गई। आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे विजेंद्र घरवालों ने बताया कि विजेंद्र सोनी की इकलौती बेटी की शादी होने वाली थी। वह कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक, इसके चलते वह डिप्रेशन में थे। वेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी साफ वजह सामने नहीं आई है। घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। साड़ी के कारोबारी थे विजेंद्र विजेंद्र सोनी कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह तीन भाइयों में मंझले थे। पांडेयपुर में एक ही बिल्डिंग में तीनों भाइयों की दुकानें हैं। यहां श्रीराम ज्वेलर्स और ऊपर श्रीराम साड़ी घर संचालित होता है। विजेंद्र की श्री राम साड़ी के नाम से दुकान है। बड़े भाई नरेंद्र सोनी की श्रीराम अलंकार ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। छोटे भाई जितेंद्र सोनी जय मां दुर्गा नाम से ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। विजेंद्र के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीडीयू के शिक्षक का शिमला संस्थान में चय:डॉ. आशीष सिंह भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के एसोसिएट बने
    Next Article
    दाऊजी मेले का दंगल खत्म:नेपाल के देवा थापा ने जीती 1 लाख की कुश्ती, 7.11 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment