Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन का किया निरीक्षण:समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए, धीमी गति होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए

    6 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. इन्दमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान,अधिकारियों ने संबंधित कार्यदायी संस्था को मानक और गुणवत्ता के साथ कार्य को समयबद्ध तरीके से तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की प्रतिदिन की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की जाए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न हो और मानक व गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्मित कार्य का समय-समय पर जिला जांच समिति द्वारा परीक्षण कराया जाएगा। यदि कार्य में कोई कमी या प्रगति में शिथिलता पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर शासन को अवगत कराया जाएगा।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह को निर्देश दिए कि पूर्व में जांच के दौरान पाई गई कमियों को पुनः देखकर किए गए अनुपालन/सुधार की जांच करें। इसकी आख्या शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्देशों के अनुरूप कार्य न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके।जियो गेस्ट हाउस के निरीक्षण के दौरान,जिलाधिकारी ने खिड़की और दरवाजों में प्रयुक्त सागौन की लकड़ी के फटने की समस्या पर ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि फटी हुई लकड़ी के स्थान पर दूसरे दरवाजे/खिड़की लगाए जाएं। साथ ही, पोर्च एरिया को बढ़ाने और उसके सामने हरियाली का प्रबंध करने के भी निर्देश दिए गए। एडमिन ब्लॉक के निरीक्षण में, किसी भी आपात स्थिति में फायर सिस्टम के संचालन हेतु पूर्व से ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए, जिलाधिकारी ने प्रति कमरे में आवश्यकतानुसार तीन-तीन पंखे स्थापित करने और डाइनिंग हॉल आदि में प्रकाश के साथ-साथ हवा के लिए आवश्यक उपकरणों का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला बैरक पर बने पोर्च में साफ-सफाई के उद्देश्य से एक दरवाजा लगाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर पी. पुनीत कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग संजय कुमार, निर्माण कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और ठेकेदार उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़:हजारों लीटर घी और रैपर बरामद, दो जगहों पर जांच जारी
    Next Article
    सपा के घमंड को तोड़ने का काम करेगा सम्मेलन:अरविंद राजभर बोले- महारैली में सभी जातियों के लोग होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment