Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से रवाना होगा हाजियों का पहला जत्था:हज सुविधा ऐप से इमरजेंसी में मिलेगी मदद, प्रति यात्री 3.69 लाख खर्च

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ से हज यात्रियों का पहला जत्था बुधवार को रवाना होगा, जिसमें 427 हाजी शामिल होंगे। सरोजनीनगर स्थित मोहम्मद अली मियां हज कमेटी ऑफ इंडिया हज हाउस में हाजी पहुंचेंगे। यहां से अल्पसंख्यक कल्याण कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और राज्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना करेंगे। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हाजियों को बेहतर सुविधा मिले। इस साल गर्मी के कारण लखनऊ हज हाउस से लेकर मक्का-मदीना तक स्वास्थ्य व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया है। हज की तैयारी के सिलसिले में उत्तर प्रदेश हज कमेटी का डेलिगेशन सऊदी अरब भी गया था। वहां तमाम सुविधाओं की जांच करके आया है। हाजियों के साथ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी रहेंगे। समस्या होने पर तुरंत उनका इलाज किया जाएगा। देखिए हाजियों की रवानगी से जुड़ीं 3 तस्वीरें… हज सुविधा ऐप से मिलेगा लाभ दानिश आजाद ने कहा हाजियों को गाइड करने के लिए हज सुविधा ऐप (Haj Suvidha App) है। इसमें SOS बटन है। इसका प्रयोग स्वास्थ्य सुविधा और इमरजेंसी के लिए किया जा सकता है। वीडियो या ऑडियो के माध्यम से बीमारी की जानकारी दी जा सकेगी। इसे ट्रैक कर मेडिकल टीम उपचार के लिए पहुंच जाएगी। 684 हाजी लखनऊ से जाएंगे पूरे उत्तर प्रदेश से 17065 हज यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। लखनऊ से जाने वाले यात्रियों की संख्या 684 है। 22 अप्रैल से लेकर 2 मई तक लखनऊ से हज यात्रियों की 14 फ्लाइट से रवानगी होगी। फ्लाइट्स अलग-अलग समय पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगे। इस वर्ष प्रति हज यात्री को 3 लाख 69 हजार रुपए अदा करना पड़ रहा ,है जिसमें कुर्बानी भी शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग:संकरी गली में फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी, लंबी पाइप बिछानी पड़ी; 20 मीटर ऊंची लपटें उठीं
    Next Article
    डीएम कुमार हर्ष ने कार्यभार संभाला:बोले- भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पहली प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment