Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने 15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा की:कासगंज में गुणवत्ता-समयबद्धता पर जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

    21 hours ago

    1

    0

    कासगंज में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगर निकायों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें जनपद की नगरीय निकायों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और उपलब्ध धनराशि के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का उपयोग शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने तथा उनमें पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। डीएम प्रणय सिंह ने सभी नगर पालिकाओं में भूमि चिन्हित कर एचटीपीपी (HTPP) प्लांट स्थापित कराने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य निकायों में पानी निकासी संबंधी समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार किए जाएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, नई नालियों में जाली लगवाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि कूड़ा पानी की निकासी में बाधा न बने। बैठक में अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों की शिकायत पर डीएम ने स्कूल को लिया गोद:एक घंटे में 15 बच्चों को मिला एडमिशन, एक दिन पहले ही की थी शिकायत
    Next Article
    झांसी में गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी को सजा:गोविंद चौराहे पर बेचता था पुड़िया, कोर्ट ने लगाया 10 हजार जुर्माना, 3Kg गांजा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment