Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों का वेतन रोका:बिना जांच शिकायत का निस्तारण करने पर लेखपाल निलंबित, 5 अफसरों पर कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बिना स्थलीय जांच किए और शिकायतकर्ता से संपर्क किए बिना ही शिकायतें निस्तारित करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही करने पर छह अफसरों-कर्मचारियों पर हंटर चला। डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर हुई समीक्षा में कई विभागों के अफसरों ने फर्जी आंकड़े देकर को कोरम पूरा किया तो डीएम ने पकड़ लिया। ऐसे छह मामलों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस, वेतन रोकने, निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। पहली कार्रवाई में लेखपाल निलंबित, जांच शुरू राजातालाब तहसील के सेवापुरी निवासी मनोज कुमार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत में लेखपाल ने गलत आराजी संख्या का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट भेज दी। जांच में गलती मिलने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई। उप जिलाधिकारी राजातालाब ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। चिरईगांव विकासखंड के नवापुर (सथवा) निवासी अजय कुमार चौधरी की शिकायत में उनके पुत्र और पत्नी के निवास प्रमाणपत्र गलत तरीके से निरस्त किए जाने की बात सामने आई। जांच में पाया गया कि संबंधित लेखपाल ने अभिलेखों का सत्यापन किए बिना ही रिपोर्ट लगा दी थी। इस पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसी तरह हरहुआ क्षेत्र में ग्राम सभा में शिकायतकर्ता आशुतोष कुमार सिंह की शिकायत पर बिना मौके पर गए और शिकायतकर्ता से संपर्क किए बिना ही रिपोर्ट भेज दी गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया और जुलाई माह का वेतन रोक दिया। फुलवरिया और सदर क्षेत्र से नई सीवर लाइन बिछाने की मांग से जुड़ी दो शिकायतों में जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क किए बिना ही रिपोर्ट भेज दी। इसमें लिखा गया कि विस्तृत परियोजना शासन को भेजी जा चुकी है और स्वीकृति के बाद कार्य होगा। इस लापरवाही पर संबंधित अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक अन्य मामले में सारनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और सुरक्षा गार्ड द्वारा पैसे मांगने और उपचार नहीं करने की शिकायत की भी समीक्षा की गई। मामले में सीएमओ को पत्र भेजकर सुरक्षा गार्ड को तत्काल निलंबित करने और संबंधित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। एक अन्य मामले में निजी बस में टिकट बुक होने के बावजूद सीट आवंटित न करने की शिकायत पर बिना उचित निस्तारण के प्रकरण बंद कर दिया गया। इस पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पर आईं शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर औपचारिकता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायतों का निस्तारण केवल स्थलीय जांच, शिकायतकर्ता से संवाद और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही किया जाए। भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। भिटकुरी ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, ग्राम प्रधान के अधिकार सीज डीएम सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जनपद में संचालित गोशालाओं की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान गो-संरक्षण केंद्र, भिटकुरी का सही ढंग से संचालन न होने पर नाराजगी जताई। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने और ग्राम प्रधान के प्रशासनिक अधिकार सीज करने के लिए खंड विकास अधिकारी सेवापुरी और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। सत्तनपुर गांव में निर्माणाधीन वृहद गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण में खराब सामग्री का इस्तेमाल करने पर संबंधित ठेकेदार और प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट मैनेजर के निलंबन की कार्रवाई भी की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी गोवंशों के लिए पीने का स्वच्छ पानी और शेड की उचित व्यवस्था रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU की OPD में दलालों पर बड़ी कार्रवाई:लारी कार्डियोलॉजी में छापेमारी, दो संदिग्ध दलाल पकड़े गए
    Next Article
    आज 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे CM:कल 1018 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment