Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रेडिट स्कोर और पर्सनल फाइनेंस की क्लास:CSJMU में BBA छात्रों ने सीखे वित्तीय गुरुमंत्र, एक्सपर्ट बोले- 'जिम्मेदार उधार' ही तरक्की की चाबी

    6 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में इन दिनों भविष्य के फाइनेंस एक्सपर्ट्स को तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में BBA (कैपिटल मार्केट) के छात्रों के लिए दो दिवसीय 'CRIF क्रेडिट लीप प्रोग्राम' शुरू हुआ है। FinX और CRIF के सहयोग से आयोजित इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि वित्तीय साक्षरता सिर्फ पैसे कमाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्ज और क्रेडिट स्कोर को मैनेज करना भी उतना ही जरूरी है। क्रेडिट स्कोर की अहमियत,सिर्फ लोन लेना ही नहीं, उसे चुकाना भी एक कला इंडस्ट्री एक्सपर्ट मुकुल बाजपेयी ने ट्रेनिंग सत्र के दौरान छात्रों को क्रेडिट ब्यूरो की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि,आज के दौर में क्रेडिट स्कोर किसी व्यक्ति की वित्तीय पहचान बन चुका है। छात्रों को पर्सनल फाइनेंस के गुर सिखाते हुए उन्होंने बताया कि 'जिम्मेदार उधार' क्या होता है। अक्सर लोग कर्ज तो ले लेते हैं, लेकिन क्रेडिट स्कोर की समझ न होने के कारण भविष्य में वित्तीय संकट में फंस जाते हैं। इस सत्र में छात्रों को बताया गया कि कैसे एक बेहतर क्रेडिट स्कोर भविष्य में उनके करियर और निवेश में मददगार साबित हो सकता है। इंडस्ट्री और पढ़ाई के बीच की खाई को पाटने की कोशिश स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. सुधांशु पांडिया ने इस पहल को छात्रों के पेशेवर विकास के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि, किताबी ज्ञान के साथ-साथ जब छात्रों को सीधे इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से व्यावहारिक अनुभव मिलता है, तो उनकी समझ और भी पुख्ता होती है। संस्थान का जोर इस बात पर है कि छात्र जब डिग्री लेकर निकलें, तो वे कॉर्पोरेट जगत और वित्तीय क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हों। इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों ने खुलकर पूछे सवाल प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी खूब दिलचस्पी दिखाई। क्रेडिट कार्ड, लोन प्रक्रिया और निवेश से जुड़े सवालों पर एक्सपर्ट्स के साथ सीधा संवाद हुआ। इस मौके पर डॉ. सुदेश श्रीवास्तव, डॉ. विवेक सिंह सचान, डॉ. मोहित कुमार और डॉ. प्रवीण अग्रवाल समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। यह प्रोग्राम छात्रों को न केवल एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में अहम है, बल्कि उन्हें वित्तीय बाजार की गहरी समझ भी दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में छुट्टी के दिन भी जमा होगा बिजली बिल:महीने के दूसरे शनिवार और रविवार को भी खुलेगा कैश काउंटर
    Next Article
    डेफ स्कूल में डिजिटल भुगतान जागरूकता कार्यक्रम:RBI ने 'सुरक्षित डिजिटल भुगतान' थीम पर किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment